Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आज सुबह-सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद आरोपी चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया.

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है. पूरी घटना सारागांव थाना क्षेत्र के रोहदी गांव की है.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मदन सिंह कंवर, रोहदी निवासी के रूपये में की गई है. वह बाइक से रोहदी गांव सड़क पर जा रहा था, इस दौरान मुर्गी से भरी पिकअप ने बाइक सवार मदन को ठोकर मार दी. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

See also  IRS तरन्नुम बनाई गईं स्टेट GST की विशेष आयुक्त, आदेश जारी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!