Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायसीना डायलॉग का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, कई देशों के विदेश मंत्री होंगे शामिल…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन दिवसीय ‘रायसीना डायलॉग’ का उद्घाटन करेंगे। यह भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है। इस सम्मेलन में 125 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सम्मेलन का आयोजन 17 से 19 मार्च तक होगा।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड और यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा भी इस सम्मेलन के 10वें संस्करण में भाग लेने वालों में शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि पहली बार ताइवान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी सहित एक प्रतिनिधिमंडल के इस सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है। यह पिछले कुछ वर्षों में दोनों पक्षों के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाता है।

See also  Naxal Encounter : कंधमाल में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में टॉप नक्सली गणेश उइके समेत 6 नक्सली ढेर

सम्मेलन का आयोजन विचारक संस्था ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ द्वारा विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इस सम्मेलन में लगभग 125 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, सैन्य कमांडर, उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज, शिक्षाविद, पत्रकार, सामरिक मामलों के विद्वान और प्रमुख विचारक संस्थाओं के विशेषज्ञ शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि 20 देशों के विदेश मंत्री इस विचार-विमर्श में भाग लेंगे।

न्यूजीलैंड के पीएम देंगे मुख्य भाषण

यूक्रेन के विदेश मंत्री सिबिहा की भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका, यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष को समाप्त कराने के लिए एक अस्थायी युद्धविराम की दिशा में प्रयास कर रहा है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन सोमवार को रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे। इस सम्मेलन में स्लोवानिया, लक्जमबर्ग, लातविया, मोल्दोवा, जॉर्जिया, स्वीडन, स्लोवाक गणराज्य, भूटान, मालदीव, नॉर्वे, थाईलैंड, एंटीगुआ और बारबुडा, पेरू, घाना, हंगरी और मॉरीशस के विदेश मंत्री भी सम्मेलन में भाग लेंगे। क्यूबा के उप प्रधानमंत्री मार्टिनेज डियाज और फिलीपीन के विदेश मंत्री एनरिक ए. मनालो भी रायसीना डायलॉग में भाग लेंगे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!