Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भरोसे का सम्मेलन का आयोजन 8 सितम्बर को ग्राम ठेकवा में, नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खडग़े होंगे मुख्य अतिथि…

भरोसे का सम्मेलन का आयोजन 8 सितम्बर को ग्राम ठेकवा में

नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खडग़े होंगे मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में होगा सम्मेलन का आयोजन

रायपुर। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में 8 सितम्बर 2023 को भरोसे का सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खडग़े उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार कुमारी शैलजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर मंत्री अमरजीत भगत, सांसद बस्तर दीपक बैज तथा मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, गुरू रूद्र कुमार, डॉ. शिवकुमार डहरिया, कवासी लखमा, मोहन मरकाम, जयसिंह अग्रवाल, उमेश पटेल, अनिला भेडिय़ा, पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह, सांसद संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव संतोष पाण्डेय, संसदीय सचिव व विधायक मोहला-मानपुर इन्द्रशाह मंडावी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण व विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर शोभाराम बघेल, विधायक खुज्जी छन्नी चन्दू साहू तथा विधायक खैरागढ़ श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा उपस्थित रहेंगे।

Advertisment

साथ ही भरोसे का सम्मेलन में अध्यक्ष जिला पंचायत गीता घासी साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग जितेन्द्र उदय मुदलियार, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग तेजकुंवर नेताम, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव नवाज खान, अध्यक्ष रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास विवेक वासनिक, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी, सरपंच ग्राम पंचायत ठेकवा गुंजा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की भी उपस्थिति रहेगी।

See also  गाजा में इस्राइली हवाई हमला: 235 की मौत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!