Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

DSP ने बैडमिंटन में गोल्ड जीतकर छत्तीसगढ़ पुलिस का किया नाम रोशन…

दुर्ग। जिले की बैडमिंटन स्टार और प्रशिक्षु डीएसपी आकर्षी कश्यप ने ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर 2024-25 प्रतियोगिता में तीन गोल्ड अपने नाम किए हैं। यह प्रतियोगिता केरल कोच्चि में आयोजित की गई थी।इस प्रतियोगिता का आयोजन 11 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2025 तक राजीव गांधी रीजनल इंडोर स्टेडियम, कोच्चि, केरल में हुआ था। इसमें देश के विभिन्न प्रदेशों और अर्द्ध सैनिक बलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से दुर्ग जिले में पदस्थ प्रशिक्षु डीएसपी आकर्षी कश्यप ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। उन्होंने विभिन्न संवर्ग में 3 गोल्ड मेडल जीत कर छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ-साथ दुर्ग पुलिस का नाम रोशन किया है। राजपत्रित संवर्ग बैडमिंटन एकल महिला प्रतियोगिता में आकर्षी ने पहला स्थान पाया।

See also  Chhattisgarh Weather Update: भीषण गर्मी के बीच रायपुर में झमाझम बारिश, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

उन्होंने इसी प्रकार युगल महिला प्रतियोगिता में अपने साथी खिलाड़ी भावना गुप्ता के साथ अपने विरोधियों को 21-5, 21-8 से पराजित कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!