Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने सुनी जनसामान्य की मांग एवं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश…

कलेक्टर ने सुनी जनसामान्य की मांग एवं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
 
जनदर्शन में विभिन्न मांगो एवं शिकायतों के 127 आवेदन हुए प्राप्त
 
       जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न दुरस्थ स्थलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी मांग एवं समस्याओं को तन्मयतापूर्वक सुना। कलेक्टर ने जनदर्शन में जनसामान्य से प्राप्त मांगो एवं समस्याओं के आवेदन पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 127 आवेदन प्राप्त हुए।
      इसी कड़ी में जनदर्शन में विकासखंड पामगढ़ के ग्राम पंचायत ससहा निवासी गीता केंवट द्वारा बैटरी चलित ट्रायसायकल दिलाने, विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम सरवानी निवासी नानबाई द्वारा विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलाने एवं सहायता राशि दिलाने, विकासखंड अकलतरा के ग्राम खपरीडीह निवासी आनंदराम द्वारा पेंशन दिलाने, जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत बनाहिल के सरपंच द्वारा पेयजल से संबंधित आवेदन, तहसील जांजगीर के ग्राम खोखरा निवासी सहोद्रा बाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम गोधना निवासी छठबाई साहू राशनकार्ड के संबंध, विकासखंड नवागढ़ के ग्राम चोरभट्ठी निवासी गोविंद कश्यप मुआवजा राशि दिलाने संबंधी आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने कार्यवाही करते हुए निराकरण करने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
      इसके साथ ही जनदर्शन में अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, नामांतरण, राशनकार्ड, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता प्रदान करने सहित कुल 127 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर संबंधित विभाग के अधिकारियों को मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को सुबह 10ः30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!