Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शा. वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में धूमधाम से मनाया गया विदाई समारोह… चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल…

शा. वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में धूमधाम से मनाया गया विदाई समारोह

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

मालखरौदा। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद में बी प्लस ग्रेड प्राप्त कर पूरे प्रदेश में एक अलग अपनी पहचान बनाने वाले शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में इस बार बड़ी ही धूमधाम विदाई एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ। यह विदाई कार्यक्रम एम ए पूर्व राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी साहित्य के छात्र छात्राओं द्वारा एम ए अंतिम के राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी साहित्य के छात्र छात्राओं को देने के लिए आयोजित किया गया।
विदाई एवं सम्मान समारोह की शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए चंद्रपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं उपाध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण रामकुमार यादव एवं संस्था प्रमुख डॉ बी डी जांगड़े द्वारा मां सरस्वती के और बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल विधायक रामकुमार यादव ने बच्चो को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने जीवन में निरंतर नई नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की कामना किए साथ ही विधायक ने सभी छात्र छात्राओं शिक्षा के महत्व को समझाते हुए जीवन में सफल होने के लिए बहुत सारी महत्वपूर्ण बात बताया। वही विधायक रामकुमार यादव ने इस सत्र महाविद्यालय मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले किसी दो छात्र छात्राओं को हवाई यात्रा कराने की घोषणा भी किया जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला वही महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रखी हुई कुछ मांगे जैसे कुछ विषयों में स्नाकोत्तर की विषय प्रारंभ कराने की मांगे को ऊपर तक पहुंचाने और जल्द से जल्द खुलवाने की बात कही है।

See also  खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की गई कार्रवाई: 12 ट्रैक्टर व 3 हाइवा जब्त

समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ बी डी जांगड़े ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए सफलता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने और ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जिंदगी में सफल होने के लिए सपने बड़े होने चाहिए और उसे पूरा करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रयास भी किया जाना चाहिए।
आज के महाविद्यालय के विदाई कार्यक्रम का संचालन करन अजगल्ले द्वारा किया गया तो वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक रामकुमार यादव, संस्था प्रमुख डॉ बी डी जांगड़े, चंद्रप्रकाश खूंटे, प्रताप चंद्रा, सत्या चंद्रा, लकेश्वर महंत, सत्यनारायण चंद्रा, लीलाधर, सहित समस्त महाविद्यालय परिवार तथा समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!