Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

दुष्कर्म के आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार….

दुष्कर्म के आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार 
 
        
जांजगीर-चांपा। पीड़िता ने थाना पामगढ़ में 06 जून 23 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 मई 23 को तबियत खराब होने से आर्युर्वेदिक डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास के घर स्थित क्लीनिक में इलाज कराने गई थी तभी आरोपी मैं तुम्हे पसंद करता हु बोलकर झांसे में लेकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया।
  पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी भारतेंदु केशव श्रीवास उम्र 28 वर्ष निवासी सड़क पारा भैंसो थाना पामगढ़ के विरुद्ध अपराध क्रमांक 240/23 धारा 376(2)(N), 506 भादवि  कायम कर विवेचना में लिया गया था।
  प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी भारतेंदु केशव श्रीवास उम्र 28 वर्ष निवासी सड़क पारा भैंसो थाना पामगढ़ को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को 06 जून 23 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पामगढ़ उपनिरीक्षक सनत कुमार मांत्रे, म. प्र.आर.बालमति यादव, आरक्षक उमेश दिवाकर, संदीप डहरिया, टिकेश्वर राठौर,रोहित साहू,राजेश कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

See also  हैदराबाद ने लगाया हार का चौका, ऑलराउंड प्रदर्शन से गुजरात ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!