Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नेशनल लोक अदालत – जिला विधिक से प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के सहयोग से हितग्राहियों को एक ही मंच पर मिला न्याय…

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में वर्ष 2025 का तीसरा नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय, समस्त तालुका न्यायालय एवं राजस्व न्यायालयों में आयोजित हुआ। जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर में नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन दीप प्रज्वलित माननीय शक्ति सिंह राजपूत प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा, समस्त सम्माननीय न्यायाधीशगढ़, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ एवं अधिवक्तागढ़, जिला प्रशासन के समस्त विभागों के अधिकारी गण, न्यायालय एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में हुआ जहां प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा सभी को संबोधित करते हुए नेशनल लोक अदालत की महत्व को बताते हुए अधिक से अधिक प्रकरण को सफल बनाने हेतु आवश्यक सहयोग करने को कहा गया। साथ ही प्रधान जिला न्यायाधीश के कुशल मार्गदर्शन व जिला प्रशासन के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में नेशनल लोक अदालत के अवसर पर ए.डी.आर. भवन के सामने नालसा की योजनाओं नालसा (मानसिक रूप से बीमार और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 एवं नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 के तहत् कार्यक्रम व समस्त विभागों का जागरूकता स्टॉल लगाया गया जिसमें समाज कल्याण विभाग के द्वारा उनके दिव्यांगजनों हेतु योजनाओं के तहत्, महिला बाल विकास विभाग जांजगीर महिला स्व सहायता अनुदान, स्पॉन्सरशिप योजना, सुपोषण कीट वितरण, गर्भवती महिलाओं हेतु सधोरी कार्यक्रम, बच्चों का अन्नप्राशन, स्थानीय खाद्य पदार्थ एवं व्यंजन प्रदर्शन, मत्स्य विभाग द्वारा अपनी अपनी योजनाओं के तहत् किसानों को मछली जाल वितरण, श्रम विभाग जांजगीर द्वारा नैनिहाल छात्रवृत्ति योजना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना, स्वास्थ्य विभाग जांजगीर द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना एवं सभी प्रकार की इलाज एवं अपनी योजनाओं के तहत एचआईवी जागरूकता अभियान, पुलिस विभाग द्वारा यातायात जागरूकता, कृषि पशुधन विकास विभाग द्वारा अपनी योजनाओं के तहत् माननीय शक्ति सिंह राजपूत प्रधान न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा, अजय केसरवानी अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, सघरत्ना भतपहरी प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, राजेंद्र कुमार वर्मा अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम न्यायालय, शैलेंद्र चौहान प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, गणेशराम पटेल, सर्व विजय अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, प्रवीण मिश्रा, अंजू कंवर, चंद्र प्रताप, प्रीति पालीवाल समस्त न्यायाधीशगण, मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा, एवं समस्त जिला प्रशासन के विभागों के अधिकारीगढ़ की उपस्थिति में एवं उनके हाथों से समस्त विभागों की योजनाओं के तहत भुनेश्वर साहू, अरविंद कुमार, लक्ष्मी नारायण साहू को बैसाखी उपकरण, आरती देवांगन, अमन अंसारी, राम प्रसाद, अनिल कुमार पटेल, कविता दास मानिकपुरी को ट्राई सायकाल, चेतराम सूर्यवंशी एवं कुमारी बाई को आयुष्मान कार्ड, शिव शक्ति महिला समूह एवं ओखाबाई महिला समूह को चेक राशि एक -एक लाख रुपये, दो बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत् चार – चार हजार की राशि, रोहित कश्यप रजनी बाई एवं किरण यादव को नैनीहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत दो -दो हजार की चेक राशि, मंजू कुमारी एवं कमलेश्वरी को मिनी माता महतारी जतन योजना के तहत् बीस-बीस हजार की राशि एवं किसानों को मछली जल प्रदान किया गया।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने खनिज विभाग के कामकाज की समीक्षा की...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा द्वारा वर्ष 2025 नेशनल लोक अदालत के तहत् जिला न्यायालय जांजगीर, समस्त तालुका न्यायालयों एवं राजस्व न्यायालय में कुल रखे गये प्रकरण 52029 में आज नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कुल 39971 प्रकरणों का निराकरण हुआ।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!