Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार केंद्र जांजगीर में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित…

जांजगीर-चांपा। हिंदी दिवस के अवसर पर माननीय श्री शक्ति सिंह राजपूत प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा के आदेशानुसार एवं मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा के मार्गदर्शन में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार केंद्र जांजगीर में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया जिसमें लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल पैरा लीगल वालेंटियर द्वारा वहां उपस्थित लोगों को हिंदी दिवस मनाया जाने के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हिंदी भाषा के उदगम स्त्रोत, हिंदी भाषा के प्रयोग, हिंदी भाषा से समाज में जुड़ाव एवं उनके अक्षरों का महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा अधिनियम के उद्देश्य एवं गठन के बारे में, निशुल्क विधिक सहायता की पात्रता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, साइबर अपराध एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के संबंध में जानकारी दिया गया। सहदेव दास महंत पैरा लीगल वालेंटियर द्वारा हिंदी भाषा के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मोटर व्हीकल एक्ट, पारिवारिक कानून, अनिवार्य शिक्षा, लैंगिक अपराधों से बालकों को संरक्षण अधिनियम एवं अन्य कानूनी जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में रामाधार पांडेय ट्रेनिंग ऑफिसर आरसेटी केंद्र जांजगीर एवं छात्राएं उपस्थित रहें।

See also  अब गांव की महिलाएं संभालेंगी नशे और साइबर अपराध के खिलाफ मोर्चा, करहीडीह में बनी महिला कमांडो टीम, पुलिस की मुहिम में निभाएंगी साझेदार की भूमिका

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!