Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की वार्षिक सभा एवं ज्वेलरी सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम जांजगीर-चांपा में हुआ संपन्न,  सांसद, विधायक, एसपी हुए शामिल,  नया संविधान प्रस्ताव पारित…

गृहमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश में सराफा कारोबारी की सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श प्रदेश की आर्थिक प्रगति में सराफा कारोबारियों का योगदान – कमल सोनी,

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा का कार्यक्रम जांजगीर चांपा में आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा की महिला सांसद कमलेश जांगड़े ,अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, चांपा के विधायक व्यास कश्यप पुलिस अधीक्षक विजय पांडे एवं बीआईएस के वैज्ञानिक की निदेशक एवं प्रमुख सुमन कुमार गुप्ता, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी मौजूद थे। वार्षिक आमसभा में प्रदेश शासन के गृहमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में 100 संगठन के 500 से अधिक सदस्यों की भागीदारी रही। जिसमें जागरूकता एवं सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर को लेकर विचार मंथन कियागया। सराफा एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला का भी जागरूकता संदेश का वाचन किया गया।
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी संविधान संशोधन पर प्रस्ताव लाया एवं इस पर विचार एवं निर्णय किया गया संविधान का नया प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें सभी को समानता का अधिकार पर चर्चा की गई। कमल सोनी ने बताया कि 22 जून को छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के गठन के 1 साल पूरा होने पर सराफा कारोबारी की सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जांजगीर चांपा में किया गया।
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा एवं सुरक्षा जागरूकता खुले मंच केकार्यक्रम का आयोजन जिला जांजगीर चांपा सराफा एसोसिएशन के आठ संगठनों के द्वारा किया गया था। इस अवसर पर आमसभा एवं ज्वेलर्स जागरूकता सुरक्षा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी एवं उनके पदाधिकारी की टीम प्रदेश में सराफा कारोबारी एवं व्यापार को लेकर काफी सजग है एवं कारोबारी की सुरक्षा को लेकर भी भी हमारी सरकार के पुलिस विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन को एवं उनके सदस्यों को पूरा सहयोग किया जा रहा है। विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा है कि कंचन कांसा और कोसा की नगरी में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के सभी सदस्य एकत्र हुए हैं। यह हमारे शहर के लिए गौरव की बात है। विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन पूरे प्रदेश में सराफा व्यापार को ऊंचाइयों तक पहुंचने में अपना योगदान दे रहा है और छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति में सराफा कारोबारी का योगदान भी है।
विधायक व्यास कश्यप ने छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में संविधान और संगठन के द्वारा पूरे प्रदेश के ज्वेलरी कारोबारीसंशोधन एवं ज्वेलरी सुरक्षा को लेकर कहा है कि समाज में कारोबारी का पूरा सहयोग मिल रहा है और सराफा कारोबारी आपस में संबंध बनाकर सामंजस्य बनाकर प्रदेश की आर्थिक विकास तथा समाज की एक जूटता में अपना योगदान दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने भी संगठन की सलाह पर संगठन की पदाधिकारी की तारीफ करते हुए कहा है कि अध्यक्ष कमल सोनी की नेतृत्व में प्रदेश के सराफा कारोबारी सुरक्षा को लेकर काफी सजग भी है उत्साहित भी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की प्रगति एवं उनके संगठन के काम का तथा पुलिस के साथ कारोबारी का संबंध आपसी सहयोग को लेकर भी विस्तार से चर्चा की है विजय पांडे ने कहा है कि प्रदेश शासन के गृहमंत्री के दिशा निर्देश पर उनके जिले में सर्राफा कारोबारी को पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के इस कार्यक्रम की तारीफ भी की और कहा कि ज्वेलरी कारोबारी सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर पुलिस के साथ जुड़ रहे हैं यह अच्छी पहल है।

See also  श्रमिकों के बुढ़ापे की चिंता हुई दूर, श्रमिकों की पेंशन हुई जारी, 60 वर्ष पूर्ण कर चुके आठ और श्रमिकों के पेंशन पर श्रम मंत्री सह छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष लखन लाल देवांगन के निर्देश पर प्रतिमाह 1500 रुपए पेंशन हुआ जारी...

प्रदेश में राजेश,पवन अग्रवाल, राज, गौतम, राजेश सोनी संभागीय अध्यक्ष बनाए गए

अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया की आम सभा एवं ज्वेलर्स जागरूकता सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन जांजगीर चंपा सराफा एसोसिएशन के द्वारा किया गया था जिसमें जांजगीर-चांपा अकलतरा बलौदा, शिवरीनारायण पामगढ़ राहौद खरौद, संगठन का सहयोग रहा । वार्षिक आम सभा में पांच संभाग के लिए पांच संभागीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिसमें पूर्व में सरगुजा से राजेश सोनी दुर्ग से गौतम भंडारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की 22 जून की बैठक में रायपुर से राजेश कानूगा, बिलासपुर से पवन अग्रवाल, बस्तर से राज दुग्गड दुर्ग से गौतम भंडारी तथा सरगुजा से राजेश सोनी अब संभाग के अध्यक्ष होंगे।
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में अध्यक्ष कमल सोनी महासचिव प्रकाश गोलछा कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन ने प्रदेश सराफा एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में संविधान संशोधन तथा सराफा कारोबारी के जागरूकता सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर तथा हॉलमार्क को लेकर संगठन के द्वारा किए जा रहे साल भर के कार्यक्रम तथा कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित से किया गया । सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी तथा महासचिव प्रकाश गोलछा एवं संगठन पदाधिकारी ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। प्रदेश शासन के गृहमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के सदस्यों, पुलिस विभाग द्वारा कानून एवं सुरक्षा संबंधित मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा है की आज के दिन एक साल पहले छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा बिलासपुर में की गई थी ।
जांजगीर चंपा सराफा एसोसिएशन के द्वारा आयोजित सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में प्रदेश भर के सराफा कारोबारी की सुरक्षा एवं ज्वेलरी जागरूकता कार्यक्रम तथा पुलिस प्रशासन के साथ सराफा कारोबारी के समन्वय के साथ काम करने को लेकर विस्तार से जानकारी दी। ज्वेलरी जागरूकता कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए कमल सोनी ने कहा है कि पिछले 1 साल में सराफा कारोबारी के यहां घटनाओं में पुलिस का सहयोग मिला है । और कई बड़ी घटनाओं में अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता भी मिली है। पुलिस तथा कारोबारी के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। श्री सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का संविधान संशोधन किए जाने से सराफा कारोबारियों की भी समानता का अधिकार मिलेगा। खुले मंच के माध्यम से सभी कारोबारी ने अपनी-अपने विचार रखे हैं।कमल सोनी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी बड़े जिलों में सभी संभाग में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की बैठक एवं वार्षिक आमसभा की जाएगी और सभी बड़े जिलों में ज्वेलरी जागरूकता कार्यक्रम एवं कारोबारी की सुरक्षा को लेकर इस तरह के आयोजन किए जाएंगे

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!