Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छेड़छाड़ करने वाला आरोपी डॉक्टर हुआ गिरफ्तार, घटना करने के बाद आरोपी डॉक्टर मौके से हो गया था फरार…

जांजगीर-चांपा। छेड़छाड़ करने वाला आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।पीड़िता का स्वास्थ्य खराब होने से 30 मार्च 2025 को कृष्णा हास्पिटल चाम्पा गई थी। जहां डाक्टर जे.पी. देवांगन के द्वारा पीड़िता का ICU वार्ड में चेकअप किया जा रहा था। इसी दौरान डॉक्टर द्वारा गलत नियत रखते हुए बेइज्जत करने की नियत से छेड़छाड़ किया की सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 112/2025 धारा 74,75 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी करवाई करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा प्रभारी द्वारा थाना चांपा से विशेष टीम गठित कर आरोपी डॉ. जे पी देवांगन के संभावित ठिकानों पर दबिश दिया गया आरोपी फरार मिलने से सायबर तकनीकी के आधार पर आरोपी को बिलासपुर रोड टोल प्लाजा अकलतरा के पास से पकड़ा गया जिसको हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 31.03.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  पॉवर कंपनी में 41 एई की होगी विभागीय भर्ती

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, सउनि अरुण सिंह,प्रधानआरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, प्रकाश राठौर, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आर. डीकेश्वर साहू, मुद्रिका दुबे, सुमंत कंवर, माखन साहू,पदम राज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!