Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सक्ती नगर में IPL सट्टा खेलने एवं खेलाने वाले के विरूद्ध लगातार चौंथी कार्यवाही…

IPL क्रिकेट मैचों के सट्टे पर सक्ती पुलिस का लगातार प्रहार जारी

सक्ति। IPL के क्रिकेट मैचों सट्टे की सूचना प्राप्त हो रही है। इसी के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे) द्वारा अवैध रूप से जुआ, सट्टा खेलाने और खेलने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के नेतृत्व में क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा है। कि दिनांक 30 मार्च 2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि वार्ड नंबर 10 अखराभांठा का हुलास देवांगन द्वारा अग्रसेन चौक सक्ती में I.P.L. के मैचों में आनलाईन माध्यम से रूपये-पैसो का दांव लगाकर सट्टा खेल रहा है कि सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान में जाकर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के विधिवत रेड कार्यवाही किया गया जो अग्रसेन चौक सक्ती के पास मुखबीर से बताये हुलिया का एक व्यक्ति अपने मोबाईल में आनलाईन सट्टा एप्स के माध्यम से सट्टा खेलते हुये रंगेहाथ पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने अपना नाम हुलास देवांगन पिता मोहन लाल देवांगन उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 10 अखराभांठा सक्ती का रहने वाला बताया और प्रियांशु अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर 07 राम मंदिर के पास सक्ती से आई.डी. लेकर आनलाईन सट्टा खेलना बताया जिस पर हुलास देवांगन को साथ लेकर नारायण सागर रोड वंदना मोड के पास गए। जहां घेराबंदी कर प्रियांशु अग्रवाल को पकड़ा गया जिसे पुछताछ करने पर आनलाईन आई.डी. खरीद कर हुलास देवांगन को बेचना तथा स्वयं आनलाईन से एप्स के माध्यम से IPL क्रिकेट मैंच में सट्टा खेलना स्वीकार किया। जिन्हे उक्त संबंध में नोटिस दिये जाने पर कोई वैध काजगात नही होना लिखित में दिये। जो हुलास देवांगन द्वारा आनलाईन सट्टा खेलने में प्रयुक्त किया गया 01 नग motorola edge 50 fusion कंपनी का मोबाईल, कीमती 20000 रूपये एवं 01 नग Realme कंपनी का मोबाईल, कीमती 15000 रूपये तथा प्रियांशु अग्रवाल द्वारा 01 नग iphone 15pro मोबाईल कीमती करीबन 50000 रूपये कुल जुमला 85,000 रूपये को पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपीगण का कृत्य धारा सदर 07 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध घटित करना पाये जाने गिरफ्तार किया गया है जिन्हे मान. न्यायालय सक्ती में न्यायिक रिमांड पर पेश किया जायेगा।
उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी सक्ती मनीष कुंवर के नेतृत्व में निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी, उप निरीक्षक अनवर अली, सउनि एंथोनी एक्का, प्र.आर. संजीव शर्मा, मनीष राजपूत, आरक्षक लक्ष्मी साहू, योगेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

See also  पहलगाम अटैक पर विवादित पोस्ट, 7 राज्यों में 28 गिरफ्तार:इनमें 1-1 विधायक, पत्रकार, वकील और 23 स्टूडेंट शामिल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!