Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सरगुजा मार्ट कंपनी की मुख्य डायेक्टर आरोपिया लता खुंटे निवासी गंगापुरखुर्द अंबिकापुर को करोड़ों रूपये के ठगी के मामले में जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जशपुर। सरगुजा मार्ट कंपनी की मुख्य डायेक्टर आरोपिया लता खुंटे निवासी गंगापुरखुर्द अंबिकापुर को करोड़ों रूपये के ठगी के मामले में जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपिया लता खुंटे को प्रोडक्शन वारंट पर अंबिकापुर जेल से लाया है।।

आरोपिया की संपत्ति का परीक्षण कर अटैच कराने की कार्यवाही की जा रही कि।

उक्त कंपनी के डिप्टी डायरेक्टर निशांत तिर्की निवासी कुंजारा(कुनकुरी) एवं एरिया मैनेजर फ्रांसिस पन्ना निवासी जुमईकेला(दोकड़ा) को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका कि।

कंपनी से सस्ता दर पर बोर खनन के नाम पर ठगी के शिकार हुये 07 नये लोग सामने आये हैं, जाॅंच की जा रही कि।

Advertisment

07 नये लोगों से उक्त कंपनी के लोगों द्वारा प्रत्येक से 31,500 रूपए कुल रू. 2,20,500 (दो लाख बीस हजार पाॅंच सौ) ठगी होने की बात सामने आई कि।

पूर्व में सस्ते दर पर बोर खनन के नाम पर जशपुर जिले के अनेकों लोगों से कुल 3,63,000  (तीन लाख तिरसठ हजार रू.) की ठगी किये हैं।

See also  केबिनेट में लंबित कष्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि भुगतान का निर्णय, मिलर्स ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाईयाॅ, सी.एम. और केबिनेट मंत्रियों का जताया आभार...

आरोपियों के विरूद्ध चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में अप.क्र. 99/2023 धारा 420, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि विगत दिवस सरगुजा मार्ट के नाम से कुनकुरी के आजाद मोहल्ला में क्षेत्रीय कार्यालय खोलकर क्षेत्र के अनेकों भोले-भाले ग्रामीणों को 41500 रूपए के सस्ते दर पर बोर खनन के नाम पर अनेकों लोगों से कुल रकम 3,63,000 रूपए नगद एवं फोन पे के माध्यम से बोर खनन के नाम पर डिप्टी डायरेक्टर निशांत तिर्की एवं एरिया मॅनेजर फ्रांसिस पन्ना को दिये है। उनके द्वारा न ही बोर खनन नहीं किया गया और ना ही पैसा वापस किया गया है। ग्रामीणों के साथ बोर खनन के नाम पर धोखाधड़ी किये जाने की रिपोर्ट पर चौकी दोकड़ा में अपराध अप.क्र. 99/24 धारा 420, 34 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर में हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 

पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में टीम बनाकर दबिश देकर प्रकरण के आरोपीगण 1- निशांत तिर्की उम्र 40 साल निवासी कुंजारा थाना कुनकुरी एवं 2-फ्रांसिस पन्ना उम्र 30 साल निवासी जुमईकेला चौकी दोकड़ा को दिनांक 25.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कंपनी की *डायरेक्टर लता खुंटे उम्र 45 साल निवासी गंगापुरखुर्द अंबिकापुर* सरगुजा संभाग के अन्य जिलों में ठगी करने पर अपराध दर्ज होने से पूर्व से जेल में निरूद्ध थी। पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों को अंबिकापुर जेल से प्रोडक्शन वारंट में लाकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध में सम्मिलित होना बताई है, आरोपिया को 27 अगस्त 2024 को गिरफ्तार करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुनः न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

See also  महासमुंद हत्याकांड का खुलासा: बर्थडे गिफ्ट के बहाने बुलाया, फिर प्रेमी ने पत्थर से की हत्या, रेत में दफनाया शव

विदित हो कि सरगुजा मार्ट के माध्यम से ठगी के शिकार हुये 07 नये लोग सामने आये हैं, उनसे प्रत्येक से 31,500  कुल रू. 2,20,500 (दो लाख बीस हजार पाॅंच सौ) ठगी होने की बात सामने आई है, प्रकरण की विवेचना की जा रही है। महिला आरोपिया के प्रापर्टी का डिटेल लेकर ठगी की गई संपत्ति का आंकलन कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव, स.उ.नि. रामजी साय पैंकरा, म.आर. रष्मि तिर्की, आर. प्रकाश मिंज की विशेष भूमिका रही।
श्री शशि मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा कहा गया है कि:- “सरगुजा मार्ट कंपनी की मुख्य डायेक्टर सरगना लता खुंटे को प्रोडक्शन वारंट में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध में सम्मिलित होना बताई है, आरोपिया की संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है, तद्नुसार आगामी कार्यवाही की जायेगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!