Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ट्रैक्टर चालक का रास्ता रोककर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। ट्रैक्टर चालक का रास्ता रोककर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर शराब पीने पार्टी करने के लिये रूपए मांग करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी शुभम ऊर्फ राहुल राठौर पिता रमेश राठौर उम्र 26 वर्ष साकिन देवरी थाना सारागांव
जिला जांजगीर चाम्पा को
पूर्व में भी आरोपी के विरूद्ध थाना बाराद्वार में अपहरण का अपराध पंजीबद्ध है आरोपी आदतन अपराधी है।

आरोपी के विरूद्ध धारा 126(2),296, 351(3),119(1)BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी के द्वारा ट्रैक्टर चालक का रास्ता रोक कर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती शराब पीने एवं पार्टी करने के लिये 2000 रूपये की मांग कर रहा था प्रार्थी की रिपोर्ट पर 12 जुलाई 2025 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया जो अपराध करना स्वीकार करने तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी शुभम ऊर्फ राहुल राठौर साकिन देवरी थाना सारागांव को 12 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

See also  IND vs PAK: पाकिस्तान को इस लायक नहीं समझते सूर्यकुमार यादव, एशिया कप में दूसरी बार हराने के बाद दिया गजब बयान

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेंश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी शुभम राठौर ऊर्फ राहुल निवासी देवरी थाना सारागांव को पकड़ा गया जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, सउनि राजेश कुमार सिंह, प्र.आर. रेमन सिंह राजपूत, आर.रामायण का विशेष योगदान रहा

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!