Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बलौदा क्षेत्र में रात्रि में डरा धमका कर बड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाला फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। बलौदा क्षेत्र में रात्रि में डरा धमका कर बड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाला फरार आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी चिमन लाल चाहर पिता रामेश्वर लाल हर उम्र 32 वर्ष जोरावरपुरा थाना हनुमानगढ़ जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) जी०आर० इन्फ्रा प्रोजेक्ट बलीया द्वारा थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था की 07 जुलाई 2023 के रात्रि 08-09 बजे जीआर कंपनी में लगे गाडी एक्सावेटर मशीन से डीजल चोरी कर रहा था जो हम लोगो को देखकर भागने लगा। जिसे पकड़ने दौड़ाये तो यह अपने पास रखे धारदार हथियार तलवार जैसा निकालकर हम लोगों को डराने लगा, कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध 236/ 23 धारा 379, 511 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 विवेचना दौरान आरोपी सुरेंद्र दास निवासी खिसोरा थाना बलौदा के मेमोरेण्डम पर जुर्म करना स्वीकार करने तथा आरोपी को पेश करने पर नीले रंग के जरीकिन में भरा हुआ लगभग 25 लीटर चोरी का डीजल किमती 2500 रू एवं एक लोहे का पुराना धारदार तलवारनुमा कत्ता पेश करने पर गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपी को 08 जुलाई 2023 को भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर।
 आरोपी कृष्णा लहरे उम्र 34 साल निवासी खिसोरा थाना बलौदा घटना घटित कर फरार था जिसकी लगातार बलौदा पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी, जिसको मुखबिर से सूचना पर सकूनत से घेरा बंदी कर पकड़ा गया जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ डीजल चोरी करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण में एक अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही है, मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. मनोहर सिन्हा, प्र.आर. मुकेश यादव, आर. संतोष रात्रे, श्याम राठौर, हेमंत साहू, महेश राज का सराहनीय योगदान रहा।

See also  विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाया साइबर टीम द्वारा अवैध वसूली का मामला, गृहमंत्री विजय शर्मा से मांगा जवाब...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!