Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी को महाराष्ट्र से अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पीड़िता को आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जबरन दैहिक शोषण किया है, की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध 26 फरवरी 2024 को थाना अकलतरा में धारा 376 (२)(N), भादवि 6 पाक्सो एक्ट भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया।
प्रकरण के आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी, सायबर सेल से प्राप्त आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी अमित कश्यप निवासी पचरी थाना अकलतरा को सोलापुर पुर्णे महाराष्ट्र से पकड़ा। जिसको घटना के संबंध पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 05 अप्रैल 24 को  न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि अरूण सिह, प्र.आर. शरीफुद्दीन खान, आरक्षक विवेक ठाकुर, दीपक कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

See also  मकर संक्रांति पर कल होगी भव्य खारुन गंगा महाआरती एवं भजन संध्या...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!