Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी को सायबर सेल की मदद से मुंबई से किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी को सायबर सेल की मदद से मुंबई से गिरफ्तार किया है।
पीडिता ने 25 मार्च 23 को थाना उपस्थित आकर आरोपी रवि चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया जिससे गर्भवती हो गई शादी करने से मना कर रहा है की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 134/23 धारा 376 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी की आरोपी को सायबर सेल की मदद से मुंबई से पकडा गया। जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो जुर्म करना स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत  गिरफ्तार कर 22 जनवरी 24 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह राठौड़, प्रधान आरक्षक शिवनंदन जलतरे, आरक्षक मणिशंकर कश्यप, साइबर सेल आरक्षक से सिदार सिंह पैकरा का सराहनीय योगदान रहा।

See also  WhatsApp पर आएगा Meta One सब्सक्रिप्शन! एक प्लान में मिलेंगे Instagram, Facebook और AI फीचर्स

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!