Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

श्रीहरि रामायण मंडली ने भजन कर उत्सव मनाया…

जांजगीर-चांपा। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर खुशी भरे ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने श्री हरि महिला रामायण मंडली समिति द्वारा सोनल भवन साहू चाल में विराजित हनुमान  मंदिर परिसर में श्रीराम स्तुति,भजन,रामायण पाठ,सुंदरकांड के साथ मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर,प्रसाद वितरण किया गया।वर्षो की प्रतीक्षा पूरी होने अयोध्या के भव्य,दिव्य, नव्य  मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां उत्सव मनाया गया। रामायण मंडली के अध्यक्ष चमेली साहू ने कहा आज का दिवस हम सब के लिए ऐतिहासिक अवसर है,खुशियों का बखान चन्द शब्दो में नहीं किया जा सकता,क्या गांव क्या शहर पूरे भारत में खुशी का माहौल है,जय श्रीराम के नारे से चहूं ओर जश्न का माहौल है। तथा श्रीराम स्तुति पर आधारित गीत की प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। वरिष्ठ नागरिक रामसाय साहू ने दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। महादीवाली के उत्सव में  शारदा साहू ,प्रतिमा साहू ,सरोजनी साहू,निष्ठा वैष्णव, पूजा गुप्ता,निशा मिश्रा,श्यामती, अहिल्या तिवारी,निर्मला तिवारी, नम्रता तिवारी,अलका शर्मा,सुष्मिता यादव,गरिमा गुप्ता,शकुंतला यादव, दिव्या यादव, ,गुनगुन साहू,गरिमा गुप्ता,अवनिका तिवारी,संगीता धीवर, सिहानी,वंश तिवारी सहित अधिसंख्य समिति के सदस्य हिस्सा लिए।

See also  जिले में यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 38 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत 11 हजार 400 रुपए का समन शुल्क लिया गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!