Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार…


जांजगी-चांपा। अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले फरार आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिनांक 11 सितंबर 2024 को मुखबीर से सूचना मिला था कि एक महिला दो पुरूष रेलवे स्टेशन चाम्पा के बाहर निर्माणाधीन पार्किंग स्थल में अपने बैग में मादक पदार्थ गांजा रखे है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने के लिए घटना स्थल पहुंच कर घेराबंदी किया जाकर अति पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्ग दर्शन में आरोपी दिलीप भोई , मोंगरा बाई व सम्पत सूर्यवंशी को पकड़ा था, जिसके कब्जे से गवाहो के समक्ष कुल तीन बैग में भरा 10 किलो 456 ग्राम मादक पदार्थ कीमती 90,000 रू को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से धारा 20(बी), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर 12 सितंंबर 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।

See also  Politics News : भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत, कोर कमेटी में बदलाव से बढ़ी सियासी हलचल, बृजमोहन बोले- मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता

प्रकरण में शामिल आरोपी सुनील साहू उर्फ सूंडा पिता धन साय साहु उम्र 36 साल निवासी पिसौद थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा जो घटना दिनांक से फरार था जिसकी थाना चाम्पा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसको मुखीबर सूचना से उसके सकुनत से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कियें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. डॉ. नरेश पटेल, उपनिरी. दिलीप सिंह, सउनि अरुण सिंह, तीज राम जांगड़े, मुकेश कुमार पांडेय, प्रधान आर प्रकाश राठौर, आर. शंकर राजपुत एवं थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।।

See also  अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 3 हाइवा जब्त

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!