Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के टॉप 5 प्रतिभागी घोषित…

मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के टॉप 5 प्रतिभागी घोषित हो गए हैं। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ अपने रोमांचक समापन की ओर बढ़ रहा है। टॉप 5 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स किचन में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। हर कोई प्रतिष्ठित खिताब जीतने और खुद को अंतिम मास्टरशेफ साबित करने के लिए पूरी मेहनत कर रहा है।

टॉप 5 प्रतिभागियों में तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, फैसल शेख, गौरव खन्ना और राजीव अदातिया शामिल हैं। फिनाले वीक में शानदार मुकाबला, जबरदस्त पाक-कला का प्रदर्शन, और रोमांच से भरपूर यादगार पल देखने को मिलेगा।

निक्की तंबोली ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं खुद पर बेहद गर्व महसूस कर रही हूँ, क्योंकि यह मेरा पहला टैलेंट-बेस्ड रियलिटी शो है। टॉप 5 तक पहुंचना अपने आप में एक बड़ी ज़िम्मेदारी है, क्योंकि जजों और शेफ्स की उम्मीदें अब एक नए स्तर पर हैं। टॉप 5 में होने से मेरे अंदर और ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा मिली है। इस वक्त मैं खुद को बादलों में उड़ा हुआ महसूस कर रही हूँ, और अब जब जीत कुछ ही कदम दूर है, मैं अपना 100 प्रतिशत देने के लिए पूरी तरह तैयार हूँ।

See also  आकृति महिला मंडल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महाशिवरात्रि का पर्व...

वहीं, राजीव अदातिया ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, टॉप 5 में पहुंचना वास्तव में एक अद्भुत अहसास है। यह एक शानदार उपलब्धि है। मेरे लिए यह पहले से ही एक जीत जैसी है, और मैं फाइनलिस्ट के रूप में यहां तक पहुंचकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूँ। जैसे-जैसे प्रतियोगिता अपने चरम पर पहुंच रही है, हर कंटेस्टेंट खिताब जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है।

जबरदस्त दृढ़संकल्प, अविश्वसनीय प्रतिभा और अटूट जुनून के साथ ये प्रतियोगी अपनी सीमाओं को पार कर रहे हैं, जिससे हर पल रोमांच से भर जाता है। सेलेब्रिटी मास्टरशेफ सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजनऔर सोनी लिव पर प्रसारित होता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!