Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एशिया कप से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, 15 साल से जुड़े सपोर्ट स्टाफ की BCCI ने की छुट्टी

नई दिल्ली,23अगस्त : एशिया कप से पहले टीम इंडिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. टीम के साथ 15 साल से जुड़े एक सपोर्ट स्टाफ की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने छुट्टी कर दी है. बोर्ड ने उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया. पूर्व बैटिंग कोच अभिषेक नायर और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच रहे सोहम देसाई के बाद एक और सपोर्ट स्टाफ को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. ये सपोर्ट स्टाफ टीम इंडिया का एक अहम सदस्य था और इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम के साथ मौजूद थे, लेकिन एशिया कप के दौरान मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार टीम के साथ नहीं दिखेंगे.

राजीव कुमार की क्यों हुई छुट्टी?
PTI की रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव कुमार करीब 15 साल से टीम इंडिया के साथ जुड़े थे. जब टीम के खिलाड़ी थके होते थे तो राजीव उनकी मालिश करके थकान दूर करते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI का मानना है कि सपोर्ट स्टाफ का लंबे समय तक टीम इंडिया के साथ जुड़े रहने की वजह से टीम को कम फायदा होता है. इसके अलावा लंबे समय तक सपोर्ट स्टाफ के साथ रहने से सभी खिलाड़ियों की उनसे नजदीकियां बढ़ जाती है. इससे टीम की प्रोग्रेस रूक जाती है. रिपोर्ट से मुताबिक BCCI ने पहले ही एक मसाज थेरेपिस्ट की नियुक्ति कर ली है.

See also  आपसी रंजिश में हत्या करने की नियत से एक राय होकर रॉड, डंडा से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार...

अक्सर बाउंड्री पर खड़े रहते थे राजीव कुमार
रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव कुमार हमेशा मुस्कराते रहते थे और अक्सर बाउंड्री के पास खिलाड़ियों पर नजर रखते देखे जाते थे. मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी सबसे पहले राजीव के पास ही जाते थे और मालिश के जरिए अपनी थकान मिटाते थे. इसके अलावा राजीव खिलाड़ियों के लिए एनर्जी ड्रिंक्स तैयार करते थे.

राजीव उन लोगों में से थे जो टीम इंडिया की फील्डिंग के दौरान हमेशा बाउंड्री पर मौजूद रहते थे, ताकि टीम को मदद मिल सके. खिलाड़ियों को बाउंड्री के पार गई गेंदों को वापस लाने की जरूरत नहीं पड़ती थी. भारत के तेज गेंदबाजों के साथ उनका अच्छा रिश्ता था. थकाऊ स्पेल के बाद तेज गेंदबाज राजीव पर ज्यादा निर्भर रहते थे.

See also  जांजगीर चांपा में 2 सहायक राजस्व सहित 6 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ले रहे थे नियमितीकरण का लाभ , खुलासे के बाद गिरी गाज...

खिलाड़ियों से थी अच्छी बॉडिंग
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या से राजीव कुमार की अच्छी बनती थी. राजीव सोशल मीडिया पर तब फेमस हो गए जब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 2019 में अपने जन्मदिन पर ईशांत शर्मा और राजीव के साथ एक तस्वीर शेयर की थी. राजीव का जन्मदिन 1 सितंबर को आता है. ईशांत का 2 सितंबर को और शमी का 3 सितंबर को.

Advertisment

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी एक बार राजीव और अन्य बैक रूम स्टाफ की तारीफ की थी और कहा था कि लोग हमें पहचानते हैं, लेकिन ये वे लोग हैं जो हमें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं. राजीव से पहले सहायक कोच अभिषेक नायर, टीम मसाज थेरेपिस्ट अरुण कनाडे और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को BCCI बाहर का रास्ता दिखा चुकी है.

See also  एम्स रायपुर की लापरवाही-हार्निया सर्जरी के लिए डेढ़ साल की वेटिंग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!