Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : शिक्षा व्यवस्था बदहाल, स्कूल में शौचालय नहीं, कक्षा में पकाया जा रहा मिड-डे मील…

जांजगीर-चांपा। जहां एक ओर राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विकास के दावे कर रही है और स्कूलों के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भड़ेसर स्थित नवीन प्राथमिक शाला आमानारा की हालत बद से बदतर है।

इस स्कूल की दुर्दशा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पाँचवीं कक्षा के कमरे को रसोईघर बना दिया गया है, जहाँ बच्चों का मिड-डे मील पकाया जाता है। स्कूल में रसोई शेड तक की सुविधा नहीं है, जिससे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।

See also  ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम में सेवानिवृत सैनिकों को सम्मानित किया गया, कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली भी दी गई...

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि स्कूल में बच्चों के लिए शौचालय तक नहीं बनाया गया है। शिक्षकों ने कई बार आवेदन देकर उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं और समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी स्थिति की गंभीरता को लेकर प्रशासन से कई बार गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के सामने एक बड़ा गड्ढा है जिसमें बरसात के दौरान पानी भर जाता है, जिससे बच्चों को सांप-बिच्छू जैसे जानवरों का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस गड्ढे को जल्द से जल्द राखड़ से भरवाया जाए और बच्चों के लिए नया शौचालय निर्माण कराया जाए।

See also  कार चालक ने कुचला बछड़े को,  लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर बेरहमी से मार डाला,  एफआईआर हुआ दर्ज...

सरकार की शिक्षा नीति पर उठते सवाल:

Advertisment

ऐसी स्थिति में यह सवाल उठना लाज़मी है कि क्या सरकारी योजनाएं सिर्फ कागज़ों पर सिमट कर रह गई हैं? जब तक ज़मीनी स्तर पर बच्चों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलतीं, तब तक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कैसे संभव है?

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन कब जागता है और इन मासूम बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!