Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

स्वीप कार्यक्रम: शत प्रतिशत मतदान के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, निर्वाचन प्रेक्षकों, कलेक्टर एवं एसपी ने हस्ताक्षर कर नागरिकों से मतदान करने की अपील की…

स्वीप कार्यक्रम: शत प्रतिशत मतदान के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
 
निर्वाचन प्रेक्षकों, कलेक्टर एवं एसपी ने हस्ताक्षर कर नागरिकों से मतदान करने की अपील की
 
 जांजगीर-चांपा। ‘‘कोसा कांसा कंचन, वोट करेगा जन-जन‘‘ की थीम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अभिव्यक्ति एवं हस्ताक्षर अभियान के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डॉ किरण एच कुलकर्णी, जे गणेशन, पुलिस प्रेक्षक एम. अर्शी, व्यय प्रेक्षक विमल चंद्र दास, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिला पंचायत परिसर में बोर्ड में हस्ताक्षर कर नागरिकों से मतदान करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक करने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत पूरे जिले में लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, लवीना पाण्डेय, गुड्डू लाल जगत, जिला पंचायत सीईओ आर के खुंटे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी, स्वीप नोडल अधिकारी डॉ आराध्या राहुल कुमार, सर्व रिटर्निंग अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित सभी नोडल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी ने भी हस्ताक्षर किया।

See also  घर में अकेली महिला की हत्या, अवैध संबंध के चलते वारदात की आशंका...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!