Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : रायपुर में चोरी का नया ट्रेंड: अब गैस सिलेंडर बने चोरों के निशाने पर

रायपुर : राजधानी में चोरी का नया ट्रेंड सामने आया है, जहां अब चोर महंगे सामान की जगह गैस सिलेंडर को निशाना बना रहे हैं। रायपुर के बजाज कॉलोनी इलाके में एक कारोबारी के घर से गैस सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

कारोबारी रितेश उप्पल ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, घर के आंगन में रखा गैस सिलेंडर देर रात अज्ञात चोर उठा ले गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति सिलेंडर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

See also  गुरुजनों के नाम से उत्कृष्टता सम्मान प्रबुद्ध भारती की पहचान -हीरालाल शर्मा, प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा के तत्वाधान में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह...

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है। लगातार इस तरह की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!