Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : अस्पताल में SDM का औचक निरीक्षण, दो डॉक्टर नदारत…

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : अकलतरा के सरकारी अस्पताल में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद SDM ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें दो डॉक्टर ड्यूटी से गायब पाए गए। इस लापरवाही पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

डॉक्टर डॉली साहू और ललिता टोप्पो निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद नहीं थीं। स्थानीय नागरिकों द्वारा अस्पताल में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी की लगातार शिकायतें की जा रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

SDM ने अस्पताल प्रबंधन को भी दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान अन्य सुविधाओं की भी जांच की गई। SDM ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और ड्यूटी से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisment
See also  अवैध सट्टा खिलाने वाले 03  आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!