Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 से कमल पटेल ने शक्ति प्रदर्शन करते सकराली क्षेत्र के समाज प्रमुख सहित हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया…

सक्ती। सक्ती सकराली क्षेत्र क्रमांक 14 से जिला पंचायत सदस्य के लिए कमल पटेल ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी को अपना नामांकन प्रस्तुत किया इस अवसर पर उनके साथ हजारों की संख्या में जिला पंचायत क्षेत्र 14 के समाज प्रमुख महिला पुरुष युवा वर्ग रैली निकाल कर कमल पटेल के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचें कमल पटेल के समर्थन में आने वाले ग्रामीणों ने कहा सकराली क्षेत्र क्रमांक 14 क्षेत्र में कमल पटेल हमारे हर सुख दुख में खड़े रहते हैं जब भी हम अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुंचते हैं.

हम सभी ग्रामीणों की समस्या को तत्काल निराकरण करते हैं हम ग्रामीणों की जमीन डुबान क्षेत्र में आ गया था और हमें कई वर्षों से इसका मुआवजा नहीं मिल पा रहा था हम सभी ग्रामीण जन कमल पटेल के निवास पहुंचे और अपनी समस्याओं से अवगत काराया जिस पर उनके द्वारा हमारे आग्रह पर शासन प्रशासन को अवगत कराते हुए स्वयं के खर्चे पर कमल पटेल ने हाई कोर्ट में पिटीशन दायर कर जमीन का मुआवजा दिलाया है अब समय आ गया है कमल किशोर पटेल का ऋण चुकाने का और हम सभी ग्रामीण कमल पटेल को अपना पूरा समर्थन देकर उन्हें विजयी बनाएंगे कमल किशोर पटेल ने कहा क्षेत्र की जनता ने मुझ युवा पर विश्वास जताया है और आज स्वयं मुझें निस्वार्थ समर्थन देने हजारों की संख्या में इस क्षेत्र के मतदाता मेरे साथ आवेदन जमा करने पहुंचे उन्होंने मुझसे वादा किया है कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 से सदस्य बनाएंगे इसलिए मैं नामांकन दाखिल किया हूं और यह चुनाव मैं नहीं लड़ रहा मेरे क्षेत्र की जनता लड़ रही है और मैं इन बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही जीत दर्ज करूगां और हमेशा क्षेत्र के लिए सेवा करता रहूंगा
इस अवसर पर कमल पटेल के साथ हजारों की संख्या में महिला पुरुष बुजुर्ग अपना समर्थन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे.

See also  आंध्र प्रदेश को लॉजिस्टिक्स हब बनाने की तैयारी में चन्द्रबाबू

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!