Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अवैध कच्ची शराब पर अकलतरा पुलिस का बड़ा प्रहार, एसडीओपी के नेतृत्व में अकलतरा पुलिस का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार, 52 बोरी महुआ लहान सहित शराब बनाने का सामान नष्ट

सबरिया डेरा में तड़के दबिश, करीब दो लाख रुपये की सामग्री मौके पर ही कराई गई नष्ट

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एसडीओपी अकलतरा डॉ. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैडन यार्क एवं एसडीओपी अकलतरा डॉ. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक जय कुमार साहू एवं पुलिस टीम ने सबरिया डेरा क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी मात्रा में महुआ लहान तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सबरिया डेरा क्षेत्र में नाले के किनारे तथा पानी में छिपाकर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब तैयार करने की सामग्री रखी गई है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 52 बोरी महुआ लहान, कच्ची शराब बनाने के 18 बड़े बर्तन, चूल्हा, 10 नग जरीकैन तथा पैकिंग की गई कच्ची महुआ शराब के लगभग 80 सफेद झिल्ली/पाउच बरामद किए।
 
मौके पर ही कराया गया नष्टीकरण
एसडीओपी अकलतरा डॉ. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने बरामद महुआ लहान एवं अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का मौके पर ही नष्टीकरण कराया। नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार कोटमीसोनार क्षेत्र के सबरिया डेरा एवं धनवार डेरा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार कर ऊंचे दामों पर बिक्री किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
 
पीपरसत्ती, कोटमीसोनार, लटिया और बम्हनीन में भी तड़के रेड
इसी अभियान के तहत मंगलवार 8 सितंबर की प्रातः तड़के से थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पीपरसत्ती, कोटमीसोनार, लटिया और बम्हनीन में अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।
ग्राम पीपरसत्ती में मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दिलीप कुमार उर्फ पप्पू कुमार नायक, पिता स्वर्गीय रामप्रसाद नायक, उम्र 52 वर्ष के दुकान एवं निवास पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से 26 नग प्लेन देशी शराब बरामद की गई।
बरामदगी के संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
 
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में एसडीओपी अकलतरा डॉ. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक जय कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप कश्यप, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे, आरक्षक महेन्द्र राज एवं शेष नारायण साहू की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, बिक्री अथवा अन्य किसी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

See also  ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगी जंग; तेल की कीमतों पर भी कह दी ये बड़ी बात

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!