Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक संपन्न…

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, सर्व जिला पंचायत सदस्य सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
      सामान्य सभा की आयोजित बैठक में पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न स्थाई समिति द्वारा पारित प्रस्ताव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जल जीवन मिशन, नल जल योजना के कार्यों की विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में जल संसाधन विभाग अंतर्गत खरीफ फसल के पूर्व नहरों की मरम्मत, खरीफ फसल के संबंध में उपलब्ध खाद-बीज भंडारण , प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में चर्चा करते हुए पात्र हितग्राहियों को शत प्रतिशत योजना का लाभ दिलाने कहा गया है। सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए धान खरीदी समितियों, नवीन सहकारी समिति के संबंध में जानकारी दी गई।साथ ही जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्योग एवं पर्यावरण विभाग, श्रम विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, वन विभाग, उर्जा विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधीकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, समाज कल्याण विभाग, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी नरेगा, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग से संबंधित विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर उपस्थितों ने जल संवर्धन की शपथ भी ली।
      बैठक में जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, प्रियंका सिंह क्षत्री, राजकुमार साहू, ज्योति कश्यप, नेहा साहू, संतोषी सिंह रात्रे, प्रीति दिब्य, प्रमिला साहू, महादेव नेताम, उर्मिला यादव, बबीता रात्रे, शशिकला सिंह, उमा राठौर, आशा साव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश शर्मा, अनुभव तिवारी, उप संचालक पंचायत अभिमन्यु साहू सहित सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

See also  एबीवीटीपीएस के विद्युत कर्मियों ने उत्साह से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!