Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में हो सकती है त्वचा की 5 समस्याएं, इन टिप्स को करें फॉलो, जल्द मिलेगा छुटकारा!

रायपुर। Summer Skin Care Tips : गर्मी के मौसम में हमें अपनी स्किन का खास ख्याल रखना होता है। तेज धूप से निकलने वाली हार्मफुल यूवी किरणे हमारे त्वचा को नुक्सान पहुंचा सकती है। इन दिनों त्वचा में कई ऐसे संक्रमण होते है, जिनसे हमें बचाकर रहना चाहिए। आज हम इन्ही सब परेशानियों से बचने के लिए उपाय बताने जा रहे है। जिनमें आप आसनी फॉलो कर के छुटकारा पा सकते है।

(Sunburn)
सनबर्न: अगर आप नियमित कई बार सनस्क्रीन लगाते हैं तो भी इस मौसम में कभी न कभी चेहरे पर रेड निशान या सनबर्न हो ही जाता है। इससे त्वचा को बचाने के लिए हर रोज कम से कम 30 एसपीएफ की सनस्क्रीन लगाएं। इसके अलावा, यूवी-ब्लाक करने वाले कपड़े अवश्य पहनें।

इसके साथ ही बड़े साइज का हैट लगाएं ताकि चेहरे को सूरज की किरणों के असर से बचाया जा सके। यदि चेहरे पर कहीं सनबर्न दिखे तो ज्यादा से ज्यादा छांव में रहने का प्रयास करें, जिससे सनबर्न दूर हो सके। ध्यान रहे कि सूरज की किरणों के सीधे संपर्क में आने से त्वचा को अधिक नुकसान पहुंचता है।

See also  जैजैपुर विद्युत आपूर्ति निगम का सिस्टम है फैल, नवीन जिला सक्ति बनने के बाद बिजली कटवती मामले में जैजैपुर अवल, जिले के जिम्मेदार भी अपने विभाग की कमजोरियों पर महेरबान...

(Heat Rash)
हीट रैश: जब पसीने के छिद्र बंद होते हैं तो शरीर से पसीना बाहर नहीं आ पाता है। वह हमारी त्वचा के पास रुकने लगता है, जिससे खुजली के साथ फुंसियां होने लगती हैं। इनके फूटने पर खुजली और जलन होती है। तेज धूप के समय बाहर न जाकर आप इस तरह के हीट रैश से बच सकते हैं।

इसके साथ ही ढीले कपड़े पहनें और पसीना आए तो उसे आराम से पोंछ लें, जिससे त्वचा पर पसीने का प्रभाव न पड़े। शरीर का तापमान कम रखने के लिए नियमित रूप से नहाते रहें।

Advertisment

(freckles)

झाइयां: झाईं ऐसी अवस्था है, जिसमें त्वचा पर बदरंग दाग पैदा हो जाते हैं। यह चेहरे को प्रभावित करती है। ये दाग काले या भूरे होते हैं। जिन लोगों को झाईं की समस्या है, वह साल भर रहती है, लेकिन गर्मियों में धूप के कारण ये दाग गहरे हो जाते हैं। झाइयों से बचने के लिए सूरज की सीधी किरणों के प्रभाव से बचें और सनस्क्रीन लगाते रहें। चेहरे की त्वचा की अधिक सुरक्षा के लिए बड़े साइज का हैट लगाना न भूलें।

See also  आज बहुत ही अद्भुत दिन है आज कई वर्षों का इंतजार हुआ समाप्त: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने रतनपुर में प्रभु श्री राम के दर्शन कर देश एवं प्रदेश के खुशहाली की कामना की...

(Eczema)
एक्जिमा: गर्मियों में एक्जिमा एक ऐसी समस्या है, जिसमें खुजली के साथ लाल सुर्ख चकत्ते हो जाते हैं। गर्मियों में एक्जिमा बहुत तेजी से फैलता है। उच्च तापमान में एक्जिमा अधिक सक्रिय होता है और यह कोहनी व घुटने के जोड़ों में विस्तार लेता है। इससे बचने के लिए शरीर का तापमान ठंडा रखें और नियमित कपड़े बदलते रहें।

(Pimple)
मुहांसे: तेल और बैक्टीरिया की वजह से त्वचा के रंध्र बंद हो जाते हैं और इस वजह से मुहांसे पनपते हैं। तापमान अधिक होने के कारण पसीना भी अधिक आता है। इस स्थिति में त्वचा में तेल व बैक्टीरिया रुकते हैं। इसलिए मुहांसे होना आम बात है।

See also  युवती से  दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

यदि आपको अक्सर मुहांसे होने की समस्या है तो पसीना रोकने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। पसीना हटाने के लिए मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे अपनी त्वचा को सुखाएं और बार-बार रगडऩे से बचें। रगडऩे से त्वचा में जलन हो सकती है। दोबारा प्रयोग करने से पहले पसीना सुखाने वाले कपड़े को अच्छी तरह से अवश्य धोएं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!