Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

देश के ऐसे प्रसिद्ध मंदिर जहां दर्शन करने से होती है पुत्र की प्राप्ति!

देश में मौजूद लाखों मंदिर अपनी अलग मान्यताओं और चमत्कारों के लिए लोकप्रिय हैं. किसी मंदिर में पापों से मुक्ति, किसी में मनोकामना पूर्ति, किसी में कर्ज से मुक्ति तो किसी में संतान प्राप्ति होने की मान्यता प्रसिद्ध है. वैसे तो देश में ऐसे बहुत से मंदिर हैं, जो संतान प्राप्ति और पुत्र प्राप्ति के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस लेख में हम आपको 5 सबसे प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताएंगे जिन्हें लेकर कहा जाता है कि यहां दर्शन मात्र से पुत्र की प्राप्ति हो सकती है.

पुत्र प्राप्ति के लिए मंदिर
पुत्र और संतान प्राप्ति के लिए कर्नाटक का श्री संथाना गोपाल कृष्णस्वामी मंदिर ( मैसूर ), हलावु मक्कलताये मंदिर (कर्नाटक), कुक्के सुब्रमण्यम मंदिर, विंध्यवासिनी देवी मंदिर (विंध्याचल, यूपी), सिमसा माता मंदिर और संतानेश्वर महादेव मंदिर (काशी) जैसे मंदिर बहुत प्रसिद्ध हैं. इन मंदिरों में भगवान कृष्ण, देवी या भगवान शिव की पूजा करने से संतान सुख मिलने की मान्यता है.

See also  IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे के दौरान फ्लडलाइट में आई गड़बड़ी, ओडिशा सरकार मांगेगी ओसीए से स्पष्टीकरण...

कुक्के सुब्रमण्यम मंदिर
कर्नाटक में स्थित कुक्के सुब्रमण्यम मंदिर सर्प दोष, संतान प्राप्ति में मदद करने और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति दिलाने वाला एक प्रमुख तीर्थस्थल माना जाता है. यहां विराजमान भगवान सुब्रमण्यम (कार्तिकेय) को सभी नागों के स्वामी के रूप में पूजा जाता है. भक्तों का मानना है कि इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने से पुत्र प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है.

सिमसा माता मंदिर
हिमाचल के मंडी जिले में स्थित सिमसा माता मंदिर लडभड़ोल के पास एक खूबसूरत पहाड़ी पर स्थित है. मान्यता के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण लगभग 200 साल पहले हुआ था, जब टोभा सिंह नामक एक व्यक्ति को महाशिवरात्रि के दिन जमीन खोदते समय माता की पिंडी मिली थी. इस मंदिर में नवरात्रों के दौरान संतान प्राप्ति के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. कहते हैं कि यहां पूजा-अर्चना करने से देवी माता सपने में दर्शन देकर संतान का आशीर्वाद देती हैं.

See also  ग्राम खैरा (खोखसा) में जल जीवन मिशन के तहत 1 करोड़ 45 लाख 88 हजार रुपए की नल-जल योजना का भूमिपूजन किया नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने...

संतानेश्वर महादेव मंदिर
वाराणसी में स्थित संतानेश्वर महादेव मंदिर यहां का एक प्राचीन मंदिर है, जो संतान सुख प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है. यह मंदिर निसंतान जोड़ों के लिए एक तीर्थ स्थल माना जाता है, जो यहां भगवान शिव से संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना और पूजा करते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस मंदिर में पूजा करने से शीघ्र ही संतान सुख की प्राप्ति होती है.

Advertisment

श्री संथाना गोपाल कृष्णस्वामी मंदिर
मैसूर में स्थित श्री संथाना गोपाल कृष्णस्वामी मंदिर भगवान कृष्ण के बाल रूप को समर्पित है. भक्तों का मानना है कि इस मंदिर में पूजा करने से बच्चे के जन्म से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं और जिनकी संतान नहीं है, उन्हें शीघ्र ही संतान की प्राप्ति होती है.

See also  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के दो अभियंता निलंबित, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई...

विंध्यवासिनी देवी मंदिर
उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में स्थित विंध्यवासिनी देवी मंदिर देवी दुर्गा के अवतार विंध्यवासिनी देवी को समर्पित है. कहते हैं कि यहां संतान प्राप्ति की मन्नत माँगने के लिए बहुत से जोड़े जाते हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!