Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जे.ई.ई. मेन्स फेस 2 परीक्षा में जय भारत स्कूल के विद्यार्थीयो का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन…

जांजगीर-चांपा। जे.ई.ई. मेन्स फेस 2 में जांजगीर जिले से जय भारत इंग्लिस मीडियम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी। जे.ई.ई. मेन्स फेस 2 2023-24 के अप्रैल सेशन की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार इस परीक्षा के लिए 9.06 लाख स्टुडेन्ट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें जांजगीर जिला के जय भारत इंग्लिस मीडियम स्कूल से सौम्या नामदेव 98.8395 परसेन्टाइल, नैतिक गुप्ता ने 98.8335 परसेन्टाइल, युगराव 98.5450 परसेन्टाइल, ऋषभ गुप्ता ने 93.6792 परसेन्टाइल, कोमल बंसल 88.2054 परसेन्टाइल, पलक शर्मा 86.6475 परसेन्टाइल, प्रदयूम अग्रवाल 83.21 परसेन्टाइल, अपेक्षा राठौर 75.9569 परसेन्टाइल, ने यह कामयाबी हासिल कर माता-पिता व विद्यालय के साथ-साथ जिले का नाम गौरवांन्वित किया है।
सभी विद्यार्थी जांजगीर जिले के रहने वाले है, उन्होने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और विद्यालय के प्रशिक्षित शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन को बताया है। माता-पिता का सहयोग व विद्यालय प्रबंधन के दिशा निर्देश से यह कामयाबी हासिल हुई जो पूरे जिले के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। यह विद्यार्थी शुरू से ही मेघावी रहे है, जिनके लिए विद्यालय द्वारा कक्षा 9वीं से ही तैयारी शुरू कर दी जाती है ताकि वे अपने लक्ष्य तक आसानी से पहुंच सके। यह सफलता ही इन बच्चों की पहली सफलता नहीं है बल्कि पहले भी विद्यालय की छात्रा सौम्या नामदेव ने कक्षा दसवीं में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था वहीं नैतिक गुप्ता ने दो विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त कर मेघावी होने का परिचय दिया था। अतः उनकी इस बड़ी उपलब्धीयों के लिए बच्चों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ विद्यालय की अहम भूमिका रही है, जो यह मुकाम को जय भारत अंग्रजी माध्यम के विद्यार्थी हासिल कर पा रहे हैं। इस कामयाबी के लिए विद्यालय की प्राचार्या गुरमीत कौर धनजल ने सभी छात्रों को बधाई दी व कड़ी मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन लिए विद्यालय हमेशा अग्रणी रहा है और आगे भी रहेगा।

See also  कावेरी कपूर में हर दृश्य को जीवंत बनाने की अद्भुत क्षमता : कुणाल कोहली...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!