Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा पुलिस की सख्ती: 1 नवंबर से पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट अनिवार्य, आम जनता को 10 नवंबर तक छूट

जांजगीर-चांपा,27अक्टूबर। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा।

इस पहल के तहत 1 नवंबर से जिले के सभी पुलिसकर्मियों के लिए ड्यूटी के दौरान हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। नियमों का पालन नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आम नागरिकों को 10 नवंबर तक छूट दी गई है ताकि वे भी जागरूक होकर नियमों का पालन शुरू कर सकें।

एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि 10 नवंबर के बाद आम जनता द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करनी चाहिए और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में योगदान देना चाहिए।

See also  UPSC IFS Result 2025: राजनांदगांव की सुष्मिता सिंह ने 32वीं रैंक हासिल

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में जिले के सभी थाना और चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के पांच प्रमुख कारणों —

Advertisment

1. बिना हेलमेट वाहन चलाना,
तीन सवारी बैठाना,
3. तेज रफ्तार से वाहन चलाना,
4. मोबाइल फोन पर बात करते हुए ड्राइविंग,
5. शराब पीकर वाहन चलाना —
पर विशेष फोकस करते हुए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

पुलिस विभाग का उद्देश्य है कि इस अभियान के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!