Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अजब गजब! रायपुर- बेलगाम ट्रेलर में 200 लोग ठूंसकर ले जा रहा था चालक, सड़क सुरक्षा की खुली धज्जियां, टला बड़ा हादसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्रेलर में करीब 200 लोगों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा
खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रेलर को रोका गया। जांच के दौरान पुलिसकर्मी यह देखकर हैरान रह गए कि ट्रेलर में क्षमता से कई गुना अधिक लोग सवार थे।

चालक ने की बहस
पुलिस द्वारा वाहन रोकने पर चालक ने सहयोग करने के बजाय बहस शुरू कर दी। हालांकि, स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने ट्रेलर को जब्त किया और चालक सहित सभी सवारियों को थाने ले जाया गया।

See also  रामकृष्ण केयर अस्पताल ने 5वें नेफ्रोक्रिटिकल केयर रिव्यू कोर्स के साथ प्रमुख और प्रमुख प्रशिक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया...

चालक गिरफ्तार, केस दर्ज
आरोपी चालक की पहचान शोभित राम निषाद (30 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

यात्रियों को सुरक्षित भेजा गया
ट्रेलर में सवार सभी लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने दो बसों और पांच क्रूजर वाहनों की व्यवस्था की। इसके बाद उन्हें उनके गांव रवाना किया गया।

Advertisment

पुलिस की अपील
इस घटना के बाद पुलिस ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर मालवाहक वाहनों में यात्रा न करें। ऐसे लापरवाही भरे कदम बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं।

See also  बीजापुर में नक्‍सलियों ने सुरक्षा बल को बनाया निशाना, IED ब्‍लास्‍ट में दो जवान शहीद, चार घायल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!