Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जानें कौन है PM मोदी की गोद में दिख रहा मासूम बच्चा, जिसे उन्होंने बताया अपना नन्हा दोस्त? फोटो शेयर कर खुद दी जानकारी

न्यूज डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 मार्च को सोशल मीडिया पर साझा की गई एक तस्वीर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में पीएम मोदी एक छोटे बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कल 7, लोक कल्याण मार्ग पर आए एक छोटे दोस्त के साथ।” इस पोस्ट को अब तक 18 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

कौन है यह बच्चा?
तस्वीर में दिख रहा बच्चा अश्विन कृष्णा है, जिन्हें प्यार से ‘ओमी’ कहा जाता है। ओमी मलयालम अभिनेता और भाजपा नेता कृष्णकुमार के पोते हैं। साथ ही वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीया कृष्णा के बेटे हैं।

See also  C.G News : होली पर रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! 1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का ऐलान, दुर्ग, बिलासपुर, गोंदिया से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

परिवार ने की पीएम से मुलाकात
ओमी अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता कृष्णकुमार की पत्नी सिंधु कृष्णा, उनकी बेटी दीया कृष्णा, दामाद अश्विन और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

अहाना कृष्णा ने साझा किया अनुभव
कृष्णकुमार की बेटी और अभिनेत्री अहाना कृष्णा ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने बेहद धैर्यपूर्वक सभी की बातें सुनीं और बातचीत में हिस्सा लिया, जिससे यह मुलाकात बेहद खास बन गई।

सादगी ने जीता दिल
अहाना ने अपने पोस्ट में लिखा कि एक समय ऐसा लगा जैसे वे किसी बड़े नेता के साथ नहीं, बल्कि एक सहज व्यक्ति के साथ बातचीत कर रहे हों। उन्होंने पीएम मोदी की सादगी की तारीफ करते हुए कहा कि यह अनुभव हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!