Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने स्थानीय निकायों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने दिये टिप्स, सभी को गंभीरता और एहतियात से निर्वाचन कराने दिया मार्गदर्शन….

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने स्थानीय निकायों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने दिये टिप्स

सभी को गंभीरता और एहतियात से निर्वाचन कराने दिया मार्गदर्शन

नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम और उप निर्वाचन के मद्देनज़र आरओ और एआरओ का प्रशिक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम और उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आज दोपहर तीन बजे से छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ठाकुर राम सिंह और सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी आरओ तथा एआरओ को इस संबंध में वर्चुअल बैठक के ज़रिये प्रशिक्षण दिया गया। आयुक्त श्री सिंह ने उपस्थित लोगों को पूरी गंभीरता से निर्वाचन कार्य संपन्न कराने पर ज़ोर दिया। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि जिन नगरीय निकायों और पंचायत के क्षेत्रों में चुनाव होना है वहां आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाये।

See also  करीना कपूर ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे जोड़ीदार...

बैठक में स्थानीय चुनाव को निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से संपन्न कराने और मतदान संबंधी तैयारियों के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा मतगणना स्थल की व्यवस्था पर भी ज़रूरी दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में चुनाव के दौरान उपयोग में आने वाले विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी दी गयी। साथ ही आयोग में भेजे जाने वाले प्रारूप और प्रतिवेदन के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

Advertisment

गौरतलब है कि आज से स्थानीय निर्वाचन के लिये नाम निर्देशन पत्र लिये जा रहे है, जो कि 9 जून तक लिए जाएंगे। पूरे राज्य के 8 जिलों की नौ नगरपालिकाओं के नौ वार्डों में नगरीय निकाय के तथा राज्य के 33 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त 763 पदों पर निर्वाचन किया जाना है। इसमें 621 पदों पर उप निर्वाचन और 142 रिक्त पदों पर आम निर्वाचन होना है। आज के प्रशिक्षण सत्र में आयोग के उप सचिव दीपक अग्रवाल सहित अवर सचिव आलोक श्रीवास्तव और प्रणय वर्मा तथा आयोग के अन्य अधिकारी और ज़िलों से रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

See also  Jashpur Fake Encounter Case : जशपुर फर्जी एनकाउंटर: 24 साल बाद न्याय की दहलीज पर विधवा, हाईकोर्ट ने कलेक्टर को दिया 45 दिन का समय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!