Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

करीना कपूर ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे जोड़ीदार…

मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर को पिछली बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। हमेशा की तरह फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। प्रशंसक कुछ समय से करीना की नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म होने वाला है। दरअसल, करीना ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसके नाम ‘दायरा’ रखा गया है।

‘दायरा’ में करीना की जोड़ी अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। फिल्म के निर्देशन की कमान मेघना गुलजार ने संभाली है, जिन्हें ‘राजी’ और ‘सैम बहादुर’ के लिए जाना जाता है। करीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह सुकुमारन और मेघना के साथ दिख रही हैं। करीना ने इस फिल्म को अपना ड्रीम प्रोजक्ट बताया है।

See also  नवगठित 5 नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों के लिए प्लेसमेंट पर दस-दस पद स्वीकृत, राज्य शासन ने जारी किए आदेश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!