Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तोड़फोड़ से बेघर हुए लोगों से की बात

तोड़फोड़ से प्रभावित लोगों ने रो-रो कर बताई कैसे उजाड़ा गया उनके घर को
बैज ने मौके पर मीडिया से कहा लोकतंत्र है या तानाशाही है ये समझ से परे
मां विहार कॉलोनी में भी प्रभावितों से मिलने पहुंचे, प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे

रायगढ़ टॉप न्यूज 16 जून। मरीन ड्राइव निर्माण के लिए केलो नदी छठ घाट से लगे प्रगति नगर, जेलपारा और कयाघाट इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दो दिनों में करीब 100 से अधिक मकानों को तोड़ दिया गया है। इन परिवारों को मां विहार कॉलोनी में आईएचएसडीपी घरों में भेजा गया। कार्रवाई को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किए गए थे। तोड़फोड़ को लेकर स्थानीय निवासियों और कांग्रेसियों ने भारी विरोध किया। पुलिस के साथ उनकी झूमाझटकी हुई। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों सहित विरोध कर रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार भी किया था।

See also  Raigarh News: गोमर्डा अभ्यारण्य में दिखा 28 हाथियों कादल, दल में 11 शावक शामिल, गांव में कराई गई मुनादी

प्रशासन के बुल्डोजर कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक जांच टीम गठित की गई थी आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जांच टीम के साथ तोड़फोड़ किए गए क्षेत्र पहुंचे और प्रभावित लोगों से बातचीत की। प्रभावितों ने रो-रो कर बताया कि कैसे उनको बेघर कर दिया गया। उनके घर को कैसे उजाड़ा गया। इस दौरान यहां भारी संख्या में प्रभावित लोग और कांग्रेस जन उपस्थित थे। यहां से वे मां विहार कॉलोनी कॉलोनी के लिए रवाना हुए। वहां भी प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दीपक बैज ने कहा कि लोकतंत्र है या तानाशाही है ये समझ से परे है वर्तमान स्थिति में यहां। उन्होंने कहा कि किसी का लाखों का घर तोड़ दिया गया, किसी का प्रधानमंत्री आवास का मकान तोड़ दिया गया। कोई यहां सुनने वाला नहीं है। किसी को भरोसे में नहीं लिया, विश्वास में नहीं लिया सिर्फ एक नोटिस देकर मकानों को तोड़ दिया गया। गरीब का घर तोड़ने में शासन प्रशासन को मजा आ रही है, बड़े लोगों का घर बसा दो मुझे लगता है यहीन नीति चल रही है। अभी सभी प्रभावितों से चर्चा कर रहा हूं।

See also  Sensation in Education Dept: शासकीय स्कूल जाने निकले थे हेडमास्टर, रास्ते में ही चचेरे भाइयों ने जमीन विवाद में उतारा मौत के घाट

इस दौरान पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल, प्रदेश के पांच विधायक, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, कांग्रेस नेता सलीम, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) नगेंद्र नेगी और शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, पूर्व विधायक पद्मा मनहर, शाखा यादव, अरूण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!