Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने नवागढ़ जनपद के ग्रामों का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण राज्य सलाहकार एवं संभाग प्रभारी (बिलासपुर) श्रीमती मोनिका सिंह ने जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत खोखरा, मुनुन्द, भडेसर, कुटरा एवं कुथूर का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी स्वच्छाग्राहियों से गांव में हो रहे कचरा कलेक्शन, गीले एवं सूखे कचरे के पृथकीकरण के विषय में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग दिया जाए और इस कार्य को दैनिक आदत का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने यूज़र चार्जेस एवं प्रोत्साहन राशि पर भी चर्चा की और स्वच्छाग्राहियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान गांवों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर उनके नियमित उपयोग एवं रखरखाव पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्वच्छाग्राही संघ के अध्यक्ष, सचिव, स्व-सहायता समूह की दीदियां, सरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

See also  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी समारोह:PM मोदी RSS पर डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!