Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, सूरजपुर में 594 समेत बलौदाबाजार और कोरबा के 200 कर्मचारी बर्खास्त

सूरजपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना पूरा हो गया है। सरकार द्वारा 16 सितंबर तक काम पर लौटने का अंतिम अल्टीमेटम दिए जाने के बावजूद कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। इसके बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए बुधवार को सूरजपुर जिले के 594 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। इससे पहले बलौदाबाजार के 160 से अधिक और कोरबा के लगभग 21 कर्मचारियों को भी नौकरी से हटा दिया गया था।

कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से पांच पर सरकार मौखिक सहमति जता चुकी है, लेकिन शेष पांच मांगों पर अब तक कोई स्पष्ट रुख सामने नहीं आया है। कर्मचारियों का कहना है कि केवल मौखिक आश्वासन से काम नहीं चलेगा, सभी मांगों पर लिखित समझौता जरूरी है। हड़ताल को और तेज करते हुए कल रायपुर में जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 10 हजार कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है।

See also  कोरबा: हेलीपैड स्थित ग्रीन जोन नर्सरी में अवैध कब्जे का खेल जारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!