Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राजनीतिक दबाव के बगैर एसएसपी का बड़ा एक्शन, बिलासपुर में हाईप्रोफाइल जुआ कांड: भाजपा-कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सियासी माहौल गर्म

0 बिलासपुर: शहर में हाल ही में सामने आए चर्चित जुआ कांड ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इस मामले में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सियासी चर्चा तेज हो गई है।

0 घटना के बाद पुलिस कार्रवाई की कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय और भाजपा प्रवक्ता प्रणव शर्मा — दोनों ने सराहना की और कहा कि कानून सबके लिए समान है।

बिलासपुर। कहते हैं कानून सबके लिए बराबर होता है, लेकिन अक्सर सत्ता या रसूख के साए में यह बात कमजोर पड़ जाती है। मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने यह साबित कर दिया कि उनके कार्यकाल में कानून से ऊपर कोई नहीं, चाहे वह नेता हो, कारोबारी हो या किसी रसूखदार परिवार का सदस्य।

बिलासपुर। “साहब की नीति है — कानून से ऊपर कोई नहीं, रसूखदारी अपनी जेब में रखो इसी तर्ज पर पुलिस ने की कार्रवाई ।” यही बात एक बार फिर साबित कर दी है बिलासपुर के सीनियर आईपीएस अधिकारी एसएसपी रजनेश सिंह ने। अपनी ईमानदारी और कड़ाई के लिए पहचाने जाने वाले रजनेश सिंह ने यह साफ़ कर दिया है कि बिलासपुर में चाहे कोई नेता हो, कारोबारी हो या किसी बड़े परिवार का सदस्य — अगर वह अवैध गतिविधि में शामिल है तो पुलिस उसे बख्शेगी नहीं।

See also  कार्यलयीन अनुपयोगी पुराने रिकार्ड एवं समयावधि पूर्ण कर चुके कालातीत अभिलेखों का जलाकर किया गया नस्टीकरण...

दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जीनस पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान कुछ रसूखदारों ने जुए की महफ़िल सजा रखी थी। बताया जा रहा है कि लाखों रुपये का दांव चल रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली, और थाना सिविल लाइन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारा।

Advertisment

छापेमारी में 14 लोग मौके से गिरफ्तार किए गए, जिनके पास से ₹2 लाख 17 हजार नगद जब्त किए गए। कार्रवाई के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 1274/25, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।

बताया जा रहा है कि जब सभी आरोपियों को थाने लाया गया, तब उन्होंने अपने “रसूख” का इस्तेमाल करने की कोशिश की। कुछ लोगों ने राजनीतिक संपर्कों का हवाला देकर दबाव बनाने की भी कोशिश की, लेकिन बिलासपुर पुलिस पहले ही कार्रवाई पूरी कर चुकी थी।

See also  पदभार संभालते ही चोरों के हौसले बुलंद! एक ही रात में कई जगह चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

सूत्रों के मुताबिक, कुछ पुलिसकर्मी शुरुआत में इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहे थे ताकि “बड़े नाम” सामने न आएं। मगर जब स्थानीय मीडिया ने यह बात सीधे एसएसपी रजनेश सिंह तक पहुंचाई, तो उन्होंने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया और आदेश दिया कि पूरे मामले को तत्काल सार्वजनिककिया जाए
इसके बाद सीएसपी निमेश सिह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया लेकिन फिर फ़ोटो नहीं डाली जा रही थी जिसपर एसएसपी की नज़र पड़ी और कहा की इनकी फ़ोटो भी डाली जाए फिर जारी की गई ।

दिग्गज चेहरे धराए, सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई में 14 गिरफ्तार

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई में इस बार कई रसूखदार चेहरे जुए की मेज पर धराए गए। कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें सियासी और सामाजिक दोनों वर्गों के प्रभावशाली नाम शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके संतोष कौशिक, तखतपुर, विशाल सिंह, कांग्रेस पार्षद व पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मुन्ना श्रीवास, ठेकेदार ज़ाकिर खान, भाजपा पार्षद कैलाश देवांगन, भाजपा मंडल अध्यक्ष नयन साहू, भाजपा के पूर्व पार्षद नरेंद्र रात्रे और एलआईसी अभिकर्ता प्रशांत मूर्ति प्रमुख नाम हैं।

See also  नहर निर्माण में निभाई जा रही औपचारिकता... 4 करोड़ 67 लाख 34 हजार रुपए की लागत से नहर क्षतिग्रस्त निर्माण गुणवत्ताविहीन...

पुलिस ने मौके से जुआ सामग्री और नकदी बरामद कर सभी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि कई आरोपी लंबे समय से इस नेटवर्क से जुड़े थे, जिन पर पहले भी संदेह जताया जा चुका था।

इस कदम से पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत संदेश गया है —
कानून सबके लिए समान है, चाहे वह रसूखदार हो या आम नागरिक।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!