Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Accident Breaking : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, चालक समेत दो की मौत

सक्ती,28 अक्टूबर। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे, जो कोरबा से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम कुसमूल लौट रहे थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पोता गांव के पास शराब भट्ठी के समीप पहुंचते ही वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सीधे नहर में जा गिरी।

See also  C.G. Job Placement Camp : शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार पाने का मौका, 16 जून को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन, 264 पदों पर होगी भर्ती

ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन के शीशे तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सक्ती अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उपचार के दौरान चालक और एक नाबालिक की मौत हो गई।थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।हादसे के बाद मृतकों के गांव कुसमूल में शोक का माहौल है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!