Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा पुलिस का विशेष अभियान: एक ही दिन में 21 नाबालिग वाहन चालक पकड़े, ₹25 हजार का समन शुल्क वसूला

जांजगीर-चांपा। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने जिले में नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक ही दिन में 21 नाबालिग वाहन चालक वाहन चलाते हुए पकड़े गए। सभी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल ₹25 हजार का समन शुल्क वसूला गया। साथ ही उनके अभिभावकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे भविष्य में अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस, अकलतरा पुलिस एवं बलौदा पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न स्कूलों के आसपास तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन जांच अभियान चलाया।

See also  वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विराजे भगवान राम जानकी, कुलीपोटा श्रीराम धाम में की गई प्राण प्रतिष्ठा, निकली भव्य निशान व शोभायात्रा...

अभियान के दौरान अकलतरा पुलिस ने 7, बलौदा पुलिस ने 10 तथा यातायात पुलिस ने 4 नाबालिग वाहन चालकों को वाहन चलाते हुए पकड़ा। सभी मामलों में नियमानुसार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और समन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए समझाइश दी कि नाबालिगों को वाहन सौंपना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ उनकी जान और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण बन सकता है। ऐसे मामलों में पुलिस भविष्य में भी लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करती रहेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें और उन्हें कम उम्र से ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

See also  मुख्य सचिव ने ली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई, नगर पालिक एवं एसडीएम कार्यालय में कराना होगा पंजीयन...

यातायात पुलिस की अपील

Advertisment

यातायात पुलिस ने जिले के सभी नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि—

  • नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने के लिए न दें।
  • वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
  • मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन न चलाएं तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
  • बच्चों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाएं।

इस अभियान में यातायात पुलिस के साथ थाना प्रभारी अकलतरा जयकुमार साहू एवं थाना प्रभारी बलौदा मनोहर सिन्हा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

See also  सरकारी इंजीनियर 55 प्लॉट का मालिक, ACB की छापेमारी से हड़कंप...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!