Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Snapchat : Instagram-Facebook छोड़िए, अब Snapchat से भी होगी जबरदस्त कमाई! जानें क्या है तरीका…

नई दिल्ली। Snapchat : सोशल मीडिया आजकल लोगों के मनोरंजन का एक प्रमुख साधन बन चुका है, और इसके जरिए लोग पैसे भी कमा रहे हैं। जहाँ Instagram और Facebook पर कंटेंट क्रिएटर्स लाखों कमा रहे हैं, वहीं Snapchat भी अब एक शानदार प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां से कमाई की जा सकती है।

Snapchat कई लोग Snapchat का इस्तेमाल केवल मनोरंजन के लिए करते हैं, लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि इस प्लेटफॉर्म से अच्छा खासा पैसा भी कमाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आप Snapchat से कैसे पैसे कमा सकते हैं।

Snapchat से कमाई कैसे होती है?

See also  CG News: ग्रामीण को हाथी ने सूंड से उठाकर पटका, मौके पर ही हुई मौत

सबसे पहले, Snapchat पर Snaps यूज़र्स को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं। ये फोटो या वीडियो होते हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों को भेज सकते हैं। Snaps कुछ सेकंड के लिए उपलब्ध रहते हैं और फिर अपने आप गायब हो जाते हैं। आप Snap बनाते वक्त उसमें फिल्टर, स्टिकर और टेक्स्ट भी जोड़ सकते हैं ताकि वह और भी आकर्षक लगे। लेकिन असली कमाई Spotlight फीचर से होती है।

Snapchat Spotlight से कैसे मिलते हैं पैसे?

Advertisment

Snapchat Spotlight पर अगर आप कोई यूनिक और आकर्षक Snap अपलोड करते हैं और वह बाकी यूज़र्स को पसंद आता है, तो आपको Crystals Awards मिल सकते हैं। ये क्रिस्टल्स वर्चुअल रिवॉर्ड होते हैं जिन्हें आप बाद में पैसे में बदल सकते हैं। आपकी कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आपका कंटेंट कितने व्यूज़, लाइक्स और इंगेजमेंट हासिल कर रहा है, साथ ही आपकी परफॉर्मेंस दूसरों से कितनी बेहतर है।

See also  महाराजा महर्षि च्यवन ऋषि का जन्म महोत्सव मनाया गया...

कमाई के लिए कौन है एलिजिबल?

ध्यान रखने वाली बात ये है कि Snapchat से कमाई करने के लिए आपको Snap Spotlight पर अपना कंटेंट पोस्ट करना जरूरी है। अगर आपकी Snap Spotlight पर जाती है और वह क्वालिटी कंटेंट के रूप में मानी जाती है, तो आपको अपने प्रोफाइल में एक नोटिफिकेशन मिलेगा। फिर आप My Snap Crystals ऑप्शन के जरिए Crystal Hub खोल सकते हैं और वहां से कमाई शुरू कर सकते हैं।

Snapchat लेकिन एक महत्वपूर्ण बात ये है कि अगर आपने अपनी Snap को डिलीट कर दिया, तो आपकी एलिजिबिलिटी खत्म हो जाएगी और आपको कोई भी पैसा नहीं मिलेगा। साथ ही, Snapchat की सभी गाइडलाइंस और Terms of Service का पालन करना अनिवार्य है। आप एक Snap के लिए अपलोड के बाद 28 दिन तक बार-बार रिवॉर्ड पा सकते हैं, जब तक वह Snap लाइव रहता है।

See also  मोदी जी की हर गारंटी पूरी कर रही विष्णु देव साय सरकार – अरुण साव, उप मुख्यमंत्री कौशल विकास पखवाड़ा में हुए शामिल, कारीडोंगरी, घानाघाट और दरवाजा में सीसी रोड एवं स्कूल में बाउण्ड्रीवाल निर्माण की घोषणा की...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!