CG Transfer: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा फेरबदल! 162 कर्मचारियों की नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सचिवालय सेवा के 162 कर्मचारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) और वरिष्ठ सचिवालय सहायक (SSA) शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार, सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नए विभागों में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची में तीन श्रेणियों के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इनमें सबसे अधिक 87 सहायक अनुभाग अधिकारी हैं। इसके अलावा 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायकों और 22 वरिष्ठ सचिवालय सहायकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

इन आदेशों के जरिए मंत्रालय के अलग-अलग विभागों में कर्मचारियों की जिम्मेदारियों और पदस्थापना में बदलाव किया गया है। तीनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग सूचियां जारी की गई हैं।









