Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बंगाल में ‘शुभेंदु युग’! CM शुभेंदु के साथ दिलीप घोष समेत 5 नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

Suvendu Adhikari West Bengal Chief Minister oath : पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया। आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनी है। राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया।

पीएम मोदी और अमित शाह रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हुए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी समारोह में पहुंचे।

See also  थाने से सिर्फ 200 मीटर दूर दोहरी हत्या: रायगढ़ में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या...

भगवा रंग में नजर आए शुभेंदु अधिकारी

समारोह के दौरान शुभेंदु अधिकारी पूरी तरह भगवा रंग में रंगे दिखाई दिए। उन्होंने गेरुए वस्त्र पहनकर मंच पर पहुंचकर शपथ ली। इस मौके पर भारी संख्या में बीजेपी समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने मंच तक पहुंचने के दौरान लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

Advertisment

रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि

बीजेपी ने शपथ ग्रहण के लिए गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती का दिन चुना। मंच पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने टैगोर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने दिलाई शपथ

पश्चिम Bengal के राज्यपाल आर.एन. रवि ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दीं।

See also  सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री साय

5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

मुख्यमंत्री के साथ 5 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं। बीजेपी ने अपनी नई सरकार में ब्राह्मण, महिला, आदिवासी और मातुआ समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है।

ममता के गढ़ में मिली बड़ी जीत

एक समय टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी में शामिल होने के बाद बड़ा राजनीतिक सफर तय किया। 2026 विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। भवानीपुर सीट पर उन्होंने ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराकर बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया।

See also  खाने से एलर्जी हो रही है इसका पता कैसे चलता है, क्या हैं लक्षण

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!