Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में ‘सुशासन तिहार’ की शुरुआत! 10 जोनों में लगेंगे समाधान शिविर, एक महीने में निपटेंगी शिकायतें

रायपुर : रायपुर में आम लोगों की शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत होने जा रही है। नगर निगम के सभी 10 जोनों में अलग-अलग तारीखों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहला शिविर 11 मई को जोन-3 क्षेत्र के शंकरनगर स्थित सिंधु भवन में लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग और जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। शिविरों में नगर निगम के साथ कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।

See also  अवैध सट्टेबाज के खिलाफ कार्यवाही, पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा के निर्देश पर शहर में जुआ सट्टा के विरुद्ध सक्ति पुलिस की कार्यवाही...

शिविरों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। निगम प्रशासन का दावा है कि प्राप्त शिकायतों का अधिकतम एक महीने के भीतर निराकरण किया जाएगा और आवेदकों को समाधान की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इन शिविरों में नगर निगम, राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, समाज कल्याण, कृषि, श्रम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी समेत कई विभाग शामिल होंगे। पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर दिया जाएगा।

निगम प्रशासन ने सभी जोन कमिश्नरों को शिविरों का नोडल अधिकारी बनाया है और शिविर स्थलों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!