Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान

मोबाइल का चार्जर खराब हो जाने पर बहुत से लोग मार्केट जाकर कम कीमत में बिक रहा चार्जर ये समझकर ले आते हैं कि चार्जर ही तो है… फोन तो चार्ज कर दी देगा. लेकिन अगर आपकी भी ऐसी ही सोच है तो अपनी इस सोच को बदल लीजिए क्योंकि आपकी ये सोच आपका बड़ा नुकसान करवा सकती है.

मार्केट में ऑरिजनल बोलकर भले ही कम कीमत में आपको चार्जर मिल जाए, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि असली बोलकर बेचा गया चार्जर वाकई असली होगा भी. हम आज आपको बताएंगे कि कैसे इस बात का पता लगाया जा सकता है कि जो चार्जर आप इस्तेमाल कर रहे हैं वो असली है भी या नहीं?

See also  Raigarh News: देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉज में आधा दर्जन जोड़े पकड़े गए...

Fake Charger: नकली चार्जर क्यों होते हैं खतरनाक?

आग का खतरा और ओवरहीटिंग: नकली चार्जर में लगे कंपोनेंट्स घटिया क्वालिटी के होते हैं जिससे चार्जिंग के दौरान चार्जर तेजी से गर्म होने लगता है. यही नहीं, घटिया क्वालिटी के कारण शॉर्ट-सर्किट होकर आग लगने का भी खतरा बना रहता है.

बैटरी डैमेज: नकली चार्जर सही एम्पीयर (Current) और वोल्टेज नहीं देते जिस कारण बैटरी की चार्जिंग साइकिल खराब होने लगती है. इस वजह से बैटरी जल्दी फूलने लगती है और बैटरी खराब हो जाती है.

Advertisment

इंटरनल पार्ट्स को नुकसान: नकली चार्जर की वजह से जब सही से वोल्टेज सप्लाई नहीं होती है तो चार्जर फोन के मदरबोर्ड (Motherboard) या चार्जिंग IC को डैमेज कर सकता है और इससे फोन पूरी तरह से बेकार हो सकता है.

See also  छात्रों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सार्थक पहल

Orignal Mobile Charger: असली और नकली चार्जर में फर्क?
वजन: ऑरिजनल चार्जर आपको नकली चार्जर की तुलना हल्का भारी लग सकता है, इसके पीछे का कारण ये है कि असली चार्जर अच्छी क्वालिटी के ट्रांसफॉर्मर लगाया जाता है.

लेबलिंग और प्रिंटिंग: ऑरिजनल चार्जर की प्रिंटिंग साफ होगी जबकि नकली चार्जर पर प्रिंटिंग धुंधली दिखेगी, इसके अलावा नकली चार्जर लिखे हुए टेक्स्ट में आपको कहीं न कहीं गलती भी जरूर दिख जाएगी.

कीमत: अगर ऑरिजनल चार्जर 1200 रुपए का आ रहा है और मार्केट में आपको चार्जर 250-300 रुपए में मिल रहा है तो ज़रा खुद ही सोचिए कि 250 रुपए वाला चार्जर असली कैसे हो सकता है? नकली चार्जर पर कंपनी का नाम लिखा होने से ये जरूरी नहीं है कि जो चार्जर आप लाए हैं वो असली ही हो, लोकल चार्जर पर भी बड़ी चालाकी से कंपनी का नाम लिख दिया जाता है जिससे लोगों को लगे कि चार्जर असली है. ऐसे में ऑरिजनल चार्जर और मार्केट से खरीद रहे चार्जर की कीमत के बीच के फर्क पर जरूर गौर करें.

See also  हर विकासखंड मुख्यालय में बनेगा मॉडल जैत खाम, सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!