Uncategorized
सभापति निवास में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज से, निकाली जावेगी भव्य कलश यात्रा, पंकजा एवं प्रज्ञा सुनायेंगी कथा…

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति एवं भाजपा नेता राजकुमार साहू के चाम्पा स्थित निवास में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 17 नवम्बर से 24 नवम्बर तक किया जायेगा। कथा व्यासपीठ पंकजा दीदी एवं प्रज्ञा दीदी विराजमान होगीं होंगे। जो अमृतमयवाणी से लोगों को कथा का रसपान करायेंगी। श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा। उसके बाद वेदी पूजन, कथा प्रारंभ होगी। 18 नवम्बर सोमवार कपिल अवतार, सती चरित्र, ध्रुव प्रसंग जड़ भरत कथा सुनाया जायेगा, 19 नवम्बर मंगलवार को प्रहलाद प्रसंग, नरसिंह प्राकट्य की कथा, 20 नवम्बर बुधवार को वामन अवतार, श्रीराम एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा, 21 नवम्बर गुरूवार को बाल लीला, गिरीराज पूजा,महारास की कथा, 22 नवम्बर शुक्रवार को मथुरा गमन, कंस उद्वार, रूख्मणी विवाह, 23 नवम्बर को शनिवार को सुदामा चरित्र, परिक्षीत मोक्ष की कथा, विश्राम चढ़ोत्री एवं 24 नवम्बर रविवार को तुलसी वर्षा, गीता पाठ, सहस्त्रधारा, ब्राम्हण भोज, यथा योग्य भण्डरा का आयोजन के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन होगा। यजमान के रूप में शिवकुमार साहू व श्रीमती खिलेश्वर साहू कथा में बैठेगीं। आयोजन की तैयारी में लक्ष्मण याहू, जगमोहन साहू, गिरधर साहू, रामाधार साहू, मिठाईलाल साहू, पुनीराम साहू, शांतिलाल साहू, बंशीलाल साहू, जीवनलाल साहू सहित पूरा साहू परिवार जुटे हुए है।



