Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल को मिली NCC इकाई की मान्यता…

जांजगीर-चांपा। श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल को एनसीसी इकाई की मान्यता मिलना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस मान्यता से महाविद्यालय के ग्रामीण अंचल परिक्षेत्र से आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें भविष्य में पुलिस और आर्मी की परीक्षा में उत्तीर्ण होने में मदद मिलेगी। श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल के संस्था संचालक डॉ. जे के जैन ने कहा कि एनसीसी इकाई की मान्यता मिलना महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय को 18 एनसीसी इकाइयाँ मिली हैं, जिनमें 9 बालक और 9 बालिका इकाइयाँ शामिल हैं। आगे डॉ.जैन ने कहा कि एनसीसी इकाई की मान्यता से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे उनके व्यक्तित्व का विकास होगा और वे भविष्य में आर्मी और पुलिस जैसी सेवाओं में अपना योगदान दे सकेंगे।
आगे उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पहले ही आर्मी और पुलिस में अपनी सेवाएँ देकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। अब एनसीसी इकाई की मान्यता से और भी छात्र-छात्राओं को लाभ होगा और वे अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगे। एनसीसी इकाई की मान्यता से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।

See also  मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन विधानसभा भवन के प्रगति की समीक्षा की

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!