Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Janjgir News: चंगोरी-धनपुर की महिलाओ ने 250 केन महुआ लहान पकड़े, गांव में नशामुक्ति रैली के दौरान पकड़ा महुआ लहान, महिलाओं की मांग – नष्ट किया जाये लहान…

जांजगीर-चांपा। धनपुर और चंगोरी की महिलाओं ने शराब माफियाओं को स्पष्ट चेतावनी दे दी है कि “आज के चेतावनी हे औऊ कल के पिटवनी है “कहने का मतलब है कि आज चेतावनी देकर छोड़ दिया है और कल अगर शराब मिली तो अब पिटाई होगी । महिलाओं के गुस्से को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि महिलाएं अपने गांव से शराब माफियाओं को खदेड़ कर ही रहेगी।

अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चंगोरी और उसके आश्रित ग्राम पंचायत धनपुर में महिलाओं ने भारी मात्रा में महुआ लहान और शराब पकड़ा है। महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में महिलाएं गांव को नशामुक्त बनाने कुछ समय पहले नशामुक्ति अभियान पुलिस विभाग की अगुवाई में कर चुकी हैं और इसी अभियान के तहत वे सुबह दस बजे दोनों गांव की महिलाओ को लेकर रैली निकाल रही थी। इसी बीच उन्हें खबर मिली कि गांव की पहरी अर्थात छोटी पहाड़ी और खेतो कोला बाड़ी में शराब है जब उन्होंने कीचड़ में दो ढाई फीट खोला तो महुआ लहान के डिब्बे दिखने शुरू हो गये और पूरे कोला में महुआ लहान के डिब्बे मिले। महिलाओं को खबर मिली कि संदेही द्वारा खेत के बीच भी महुआ लहान डिब्बे में भरकर रखा गया है इसलिए उन्होंने खेतों में भी धावा बोला और सचमुच खेतों में महुआ लहान के डिब्बों में भरे रखें गये है। महिलाओं ने सारे डिब्बे चंगोरी के मिडिल स्कूल के सामने गांव वालों की उपस्थिति में रखा और आबकारी और अकलतरा थाना फोन किया। यह भी विदित हो कि महुआ लहान के साथ लगभग 60 लीटर शराब भी है। बताया जा रहा है कि महुआ लहान डालडा के 15 किलो वाले केन में है जिसमें हर डिब्बे में 5 किलो महुआ है और ऐसे ही लगभग 250 डिब्बे मिले हैं।

See also  जिले के अलग-अलग जगहों से 35 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 138 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार...

अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चंगोरी और उसके आश्रित ग्राम पंचायत धनपुर में महिलाओं ने भारी मात्रा में महुआ लहान और शराब पकड़ा है। महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में महिलाएं गांव को नशामुक्त बनाने कुछ समय पहले नशामुक्ति अभियान पुलिस विभाग की अगुवाई में कर चुकी हैं और इसी अभियान के तहत वे सुबह दस बजे दोनों गांव की महिलाओ को लेकर रैली निकाल रही थी। इसी बीच उन्हें खबर मिली कि जिस घर के सामने से वे रैली निकाल रहीं हैं वहां भारी मात्रा में शराब बनाई जाती है और अब भी वहां शराब बहुत मात्रा में है । महिलाओं ने संदैही घर में न घुसकर कोला बाड़ी में घुसकर देखा और जब कीचड़ में दो ढाई फीट खोला तो महुआ लहान के डिब्बे दिखने शुरू हो गये और पूरे कोला में महुआ लहान के डिब्बे मिले । महिलाओं को खबर मिली कि संदेही द्वारा खेत के बीच भी महुआ लहान डिब्बे में भरकर रखा गया है इसलिए उन्होंने खेतों में भी धावा बोला और सचमुच खेतों में महुआ लहान के डिब्बों में भरे रखें गये है । महिलाओं ने सारे डिब्बे चंगोरी के मिडिल स्कूल के सामने गांव वालों की उपस्थिति में रखा और आबकारी और अकलतरा थाना फोन किया। यह भी विदित हो कि महुआ लहान के साथ लगभग 60 लीटर शराब भी है । बताया जा रहा है कि महुआ लहान डालडा के 15 किलो वाले केन में है जिसमें हर डिब्बे में 5 किलो महुआ है और ऐसे ही लगभग 250 डिब्बे मिले हैं

See also  ये पाकिस्तान की नहीं, पोपट टीम है… सुनील गावस्कर ने 65 साल का इतिहास याद दिलाकर सच्चाई की बेनकाब

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!